logo

बी एस एन एल एम्प्लॉईज यूनियन
मध्यप्रदेश परिमंडल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई

बीएसएनएल और बीएसएनएल एम्प्लॉईज की सुदृढ़ता में हमारी महिला कर्मियों की अहम भूमिका रही है। बीएसएनएल एम्प्लॉईज यूनियन सभी महिला कॉमरेड्स को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके संगठन के प्रति समर्पण भाव के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उन्हें बधाई देती है।

बीएसएनएल एम्प्लॉईज यूनियन, मध्यप्रदेश परिमंडल यूनियन की ओर से सभी साथियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई...

सफल धरना....8.9.2016....सभी को धन्यवाद, बधाई

24 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु यूनायटेड फोरम द्वारा किए जा रहे आंदोलन के द्वितीय चरण मे दिनांक 8.9.2016 को मध्य प्रदेश परिमंडल मे सभी एसएसए मे सफल धरना आयोजित किया गया । भोजनावकाश मे प्रदर्शन भी किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार एसएनईए, एआईबीएसएनएलईए, एआईजीईटीओए ने भी नैतिक समर्थन दिया और प्रदर्शन मे शिरकत की। उनका शुक्रिया ।

परिमंडल की ओर से सभी जिला सचिव, शाखा सचिव, परिमंडल पदाधिकारियों एवं सभी लीडर्स व सक्रिय कार्यकर्ताओं को धरना उत्साह एवं उर्जा के साथ सफल करने के लिए आभार।

आंदोलन के अंतिम चरण मे 20.9.2016 को भूख हड़ताल करना है।

धरना, प्रदर्शन की चित्रमय झलकियाँ

GWALIOR      UJJAIN      DEWAS      SIDHI      REWA      NARSINGHPUR      SAGAR      HOSHANGABAD      DHAR      MORENA      INDORE      BHOPAL CO      KHARGONE      SHIVPURI      CHHINDWARA      SATNA      RAISEN      PANNA      BHOPAL GMTD      KHANDWA      JABALPUR      MANDSORE      MANDLA     

धरना....8.9.2016

जिला सचिवों से अनुरोध है कि 24 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु यूनायटेड फोरम द्वारा किए जा रहे आंदोलन के द्वितीय चरण मे दिनांक 8.9.2016 को धरना एवं प्रदर्शन करना है।

परिमंडल को इस बात पर फक्र है कि हमारे सभी जिला सचिव, अन्य पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के सहयोग से सीएचक्यू द्वारा आव्हान किए गए प्रत्येक कार्यक्रम को उत्साह एवं उर्जा के साथ सफल कर रहे हैं। इस हेतु आप सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए अनुरोध है कि दिनांक 8.9.2016 को घोषित धरना भी सफल करें।

अंतिम चरण मे 20.9.2016 को भूख हड़ताल होगी।

विस्तृत विवरण एवं हिन्दी मे अनुदित 24 सूत्रीय डिमांड्स परिमंडल वेबसाईट पर उपलब्ध है।

कान्ट्रेक्ट वर्कर्स की समस्याओं के निदान हेतु परिमंडल सचिव का मुख्य महाप्रबंधक को पत्र

मंदसौर एवं जबलपुर मे कान्ट्रेक्ट वर्कर्स अपनी जायज मांगों के लिए संघर्षरत है। मंदसौर मे 20-25 वर्षों से कार्यरत लेबर्स को कान्ट्रेक्टर द्वारा कार्य से निकाल दिया गया है। यह नियम विरुद्ध है एवं विगत 40 दिनो से निकाले गए साथी धरने पर बैठे हैं। कुछ बिमार हो गए हैं। किन्तु प्रबंधन समस्या के निदान मे रुचि नही ले रहा है। प्रबंधन के इस अमानवीय आचरण से कर्मचारियों मे आक्रोश है।

यही स्थिति जबलपुर मे भी है। वहां कान्ट्रेक्टर का रवैय्या भी बीएसएनएल हितैषी नही है। कान्ट्रेक्टर द्वारा लेबर्स को निर्देशित किया जा रहा है कि वे केवल उनके (कान्ट्रेक्टर) निर्देश अनुसार ही कार्य करें। जिस अधिकारी के अधीन लेबर कार्यरत है उस अधिकारी के आदेश की अनदेखी कर कान्ट्रेक्टर के निर्देश का पालन करने की स्थिति अपने आप मे हास्यास्पद है। ईपीएफ, ईएसआई, पहचान पत्र जैसी सुविधाओं से वर्कर्स को वंचित रखा जा रहा है। चेक से भुगतान नही किया जा रहा है। श्रम कानूनों एवं कार्पोरेट ऑफिस के आदेश की अवहेलना की जा रही है। एेसी स्थिति मे लगातार शोषण के चलते वर्कर्स 25.8.2016 से हड़ताल पर जाने को मजबूर हुए हैं। इस स्थिति के बावजूद प्रबंधन का मौन आश्चर्यजनक है । इस से बीएसएनएल की सेवाओं मे गिरावट आ रही है ।

सेवाओं की बदहाल स्थिति को बीएसएनएलईयू मूक दर्शक बन कर नही देख सकती है। परिमंडल सचिव कॉ प्रकाश शर्मा ने मुख्य महाप्रबंधक को हस्तक्षेप कर समस्या निदान हेतु पत्र लिखा है।

डाऊनलोड कीजिए

यूनायटेड फोरम ऑफ बीएसएनएल यूनियन्स के कॉल को सफल बनावें

यूनायटेड फोरम ऑफ बीएसएनएल यूनियन्स ने नॉन-एक्ज़ीक्यूटिव्ज की एक लंबे समय से विलंबित जायज मांगों के निराकरण की मांग करते हुए आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इनमे से कई प्रकरणों मे प्रबंधन से विभिन्न मौकों पर चर्चा भी हो चुकी है। किन्तु मांग पत्र मे दर्शाए गए मुद्दों के प्रति प्रबंधन की उपेक्षा के चलते यूनायटेड फोरम ने मांगों के त्वरित निराकरण हेतु निम्नानुसार आंदोलन का आव्हान किया है।

प्रबंधन पर हमारी जायज मांगों के त्वरित निराकरण हेतु उचित दबाव बनाने के लिए हम सभी नॉन-एक्ज़ीक्यूटिव साथियों से आंदोलन मे भारी संख्या मे शामिल होने का अनुरोध करते हैं।

आंदोलन की रुपरेखा.......

17.08.2016: " डिमांड बेज " एवं लाल रिबन लगा कर प्रदर्शन ( हम कर चुके हैं )

08.09.2016: धरना... कार्पोरेट ऑफिस... सर्कल एवं एसएसए पर

20.09.2016: भूख हड़ताल ... कार्पोरेट ऑफिस... सर्कल एवं एसएसए पर

जिला सचिव ध्यान दें......

हम संपूर्ण परिमंडल मे 17.08.2016 को जोरदार प्रदर्शन कर चुके हैं और अब अगले चरण मे 08.09.2016 को धरना आयोजित करना है और प्रदर्शन भी। उसके बाद 20.09.2016 को भूख हड़ताल भी । 24 सूत्रीय मांग पत्र पूर्व मे हमारी वेबसाईट पर डाला चुका है।

परिमंडल मे हुई जबरदस्त हड़ताल....इस सफलता के लिए सभी का आभार

संपूर्ण परिमंडल मे लगभग लगभग शतप्रतिशत हड़ताल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सभी जगह सभा हुई, रोषपूर्ण प्रदर्शन किए गए, संयुक्त रैलियों मे हमारे साथी शामिल हुए । एसएनईए के परिमंडल सचिव कॉ दत्ता मजूमदार ने लिखित मे नैतिक समर्थन का पत्र दिया, उनके डीएस ने प्रदर्शन मे शिरकत भी की। कान्ट्रेक्ट वर्कर्स के शामिल होने से हड़ताल को पूर्णता मिली। एआईजीईटीओए, सेवा बीएसएनएल, एआईबीएसएनएलईए, बीएसएनएल बीबीओए का समर्थन मिला। स्नाटा के परिमंडल सचिव कॉ आलोक नामदेव ने अपने साथियों को हड़ताल मे शामिल करने हेतु प्रेरित किया और सभी हड़ताल मे शामिल भी हुए। एनएफटीई के साथियों की भी हड़ताल मे सहभागिता की सूचनाएँ प्राप्त हुई है।

हड़ताल को अभूतपूर्व रुप से सफल बनाने के लिए सभी परिमंडल पदाधिकारियों, जिला सचिवों, शाखा सचिवों, अन्य पदाधिकारियों, सीएचक्यू उपाध्यक्ष, सभी वरिष्ठ कॉमरेड्स और हमारे सभी साथियों को बीएसएनएलईयू मध्य प्रदेश परिमंडल की ओर से आभार । सभी सहयोगी संगठनो के भी हम शुक्रगुजार हैं।

यह जज्बा, यह जोश, यह रोष, यह आक्रोश बनाए रखिए....यही हमारी ताकत है, शक्ति है। यही शक्ति , यही एकता हमारे लिए साफल्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।

चित्रमय झलकियाँ

Satna      Narsinghpur      Gwalior      Ujjain      Dewas      Sidhi      Chhatarpur      Mandsore      Jabalpur      Dhar      Khandwa      Bhopal CO      Chhindwara      Mandla      Sagar      Morena      Rajgarh Beora      Khargone      Shajapur      Raisen      Ratlam      BHOPAL      BHOPAL GMT      Balaghat      Indore      Shivpuri      Seoni     

हड़ताल... हड़ताल... हड़ताल

विगत वर्ष हमने मध्य प्रदेश परिमंडल मे सफलतम हड़ताल की थी।

मैने 37 मे से लगभग 30 जिला सचिवों से व्यक्तिगत रुप से 2 सितंबर की हड़ताल की तैय्यारियों का जायजा लेने के लिए चर्चा की। शेष 7 मे से कुछ के फोन नही लग सके और कुछ नो रिप्लाय हुए।

मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि लगभग सभी जिला सचिवों ने अन्य संगठनो के साथ रैली एवं संयुक्त सभाओं मे अपने साथियों के साथ शिरकत की, काफी स्थानो पर जिला कन्वेंशन भी हुए। कुछ साथियों ने नुक्कड सभाएं ली, व्यक्तिगत संपर्क भी किया। यानि हम हड़ताल के लिए पूर्ण रुप से सजग हैं, तैय्यार हैं।

सरकार की पीएसयूज को खत्म की योजना को विफल करना हमारी जिम्मेदारी है। मंहगाई, बेरोजगारी, श्रम कानूनों मे सुधार, न्यूनतम मजदूरी जैसे मुद्दे भी हमारी चिंताओं मे शामिल है। बीएसएनएल की आर्थिक जीवंतता भी जरुरी है।

हमारे सभी जिला सचिवो....सीईसी मेंबर्स... शाखा सचिवों की हड़ताल की सफलता हेतु संजीदगी एवं संघर्ष के जज्बे के लिए परिमंडल की ओर से शुक्रिया...!

हडताल को आज सफल बनाने हेतु हम सब प्रतिबद्ध है।

हमारी एकता जिंदाबाद...

वित्तमंत्री अरूण जेटली का बयान हास्यास्पद और गुमराह करने वाला - 2 सितम्बर 2016 के हडताल के निर्णय पर ट्रेड यूनियन्स कायम

10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व बैंक, बीमा, रक्षा, बीएसएनएल, राज्य व केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों, ट्रांसपोर्ट, बन्दरगाह, कोयला, दवा प्रतिनिधियों, आंगनवाडी, हम्माल-पल्लेदार सहित तमाम क्षेत्रों के महासंघों ने न केवल श्रमिकों बल्कि पूरी आम जनता से जुडी मांगों के 12 सूत्रीय मांगपत्र के समाधान के लिये 2 सितंबर 2016 को देशव्यापी आम हड़ताल का आव्हान किया है। पिछले 5 माह से देश भर मे इस हडताल की व्यापक तैयारियां चल रही है। लेकिन इस समूची अवधि में केन्द्र द्वारा गठित मंत्रियों के समूह ने हडताल का आव्हान करने वाले संगठनों से न तो कोई चर्चा की और न ही कोई सम्पर्क किया। यह कितना आपत्तिजनक है कि हडताल से सम्बन्ध में भ्रम फैलाने और तोडफ़ोड करने की साजिश के तहत सरकार के नुमाइन्दो ने न सिर्फ हडताल का आव्हान न करने वाली एक ट्रेड यूनियन से बातचीत की बल्कि देश के वित्त मंत्री अरूण जेटली ने देश के श्रमिकों को गुमराह करने वाली पत्रकार वार्ता कर अपना बयान भी दिया।

इन परिस्थितियों में हड़ताल करने का आव्हान करने वाले सभी संगठनों ने अपने आव्हान पर कायम रहने की घोषणा की है।

हड़ताल का आव्हान करने वाले सभी ट्रेड यूनियन्स व महासंघ केन्द्र सरकार के इस भ्रामक प्रचार की तीव्र निन्दा भी की है। सभी संगठनो ने अपने आव्हान पर कायम रहने को कृतसंकल्पित करते हुए घोषणा की है कि आगामी दो दिनों में आम मजदूरों व कर्मचारियों व जनता के बीच सरकार के इस भ्रामक प्रचार को बेनकाब कर 2 सितम्बर 2016 की हड़ताल को अभूतपूर्व रूप से सफल बनायेंगे।

यह तय है कि म.प्र. में तमाम औद्योगिक प्रतिष्ठानों, बैंक, बीमा, सरकारी दफ्तरों के साथ ट्रांसपोर्ट कर्मी व असंगठित क्षेत्र के लाखों-लाख श्रमिक भी इस हड़ताल में पूरी ताकत से शामिल होंगे।

हमारे सीएचक्यू ने भी भ्रामक प्रचार से दूर रह कर हड़ताल को सफल बनाने का पुन: आव्हान किया है।

हडताल को लेकर भोपाल मे संपन्न संयुक्त प्रेस कॉन्फरेंस मे बीएसएनएलईयू की ओर से कॉ एच एस ठाकुर, परिमंडल उपाध्यक्ष शामिल हुए।

**प्रेस नोट डाऊनलोड कीजिए**

2 सितंबर को क्या होगा....हड़ताल

2 सितंबर को क्या होगा... हड़ताल होगी
कौन करेगा... हम करेंगे

हम करेंगे हड़ताल...

  • बीएसएनएल मे स्ट्रेटेजिक सेल के प्रस्ताव के विरोध मे

  • बीएसएनएल के रिवायव्हल के लिए

  • 1.1.2017 से देय वेतन पुनरीक्षण हेतु चर्चा की शुरुवात के लिए

  • न्यूनतम रु 7000/- पीएलआई ( बोनस ) के लिए

  • अन्य 12 सूत्रीय मांगो के लिए

हम सब मध्यप्रदेश परिमंडल मे हड़ताल सफल बनाएंगे...

तृणमूल काँग्रेस की गुंडागर्दी के खिलाफ सफल प्रदर्शन

19 अगस्त को कोलकाता की CTO बिल्डिंग में स्थित पश्चिम बंगाल परिमंडल यूनियन कार्यालय में घुसकर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा भारी तोड़फोड़ की गई एवं कार्यालय में कार्यरत यूनियन के साथियों पर भी हमला किया गया। उक्त हमले में कार्यालय बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया एवं इसके पश्चात तृणमूल कांग्रेस के गुंडे कार्यालय को बंद कर भाग गएl पश्चिम बंगाल के मुख्य महाप्रबंधक द्वारा सूचित करने पर भी ना तो पुलिस स्टेशन में एफ़आईआर दर्ज कराई गई, ना ही कोई सख्त कार्यवाही की गई हैl

तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा हमला कर यूनियन को दबाने व कुचलने की इस घटना का प्रतिकार करने के लिए उक्त घटना के विरोध में सीएचक्यू के आव्हान पर दिनांक 24 अगस्त 2016 को भोजनावकाश में हमारे परिमंडल मे जोरदार प्रदर्शन किया गया l

अल्प सूचना के बावजूद प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी जिला सचिवों व उनकी टीम का आभार!

तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा यूनियन ऑफिस पर किए गए हमले के विरोध में 24 अगस्त 2016 को देशव्यापी प्रदर्शन....सफल बनाएं

19 अगस्त को कोलकाता की CTO बिल्डिंग में स्थित पश्चिम बंगाल परिमंडल यूनियन कार्यालय में घुसकर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा भारी तोड़फोड़ की गई एवं कार्यालय में कार्यरत यूनियन के साथियों पर भी हमला किया गया l उक्त हमले में कार्यालय बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया एवं इसके पश्चात तृणमूल कांग्रेस के गुंडे कार्यालय को बंद कर भाग गएl

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी देकर आवश्यक कदम उठाने का निवेदन करने के पश्चात भी पश्चिम बंगाल के मुख्य महाप्रबंधक द्वारा ना तो पुलिस स्टेशन में एफ़आईआर दर्ज कराई गई, ना ही कोई सख्त कार्यवाही की गई हैl

तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा हमला कर यूनियन को दबाने व कुचलने की इस घटना का प्रतिकार अत्यंत आवश्यक है, अतः सभी जिला सचिवों से निवेदन है कि उक्त घटना के विरोध में सीएचक्यू के आव्हान पर दिनांक 24 अगस्त 2016 को भोजनावकाश में जोरदार प्रदर्शन करेंl

अनुकूल मौसम न होने के बावजूद भारी तादात मे सदस्यों की उपस्थिति के साथ भोपाल मे सफल कन्वेंशन

2.9.2016 की हड़ताल की तैय्यारी को ले कर भोपाल मे बीएसएनएलईयू, मध्य प्रदेश परिमंडल का विस्तृत सम्मेलन 22.8.2016 को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। मौसम की अननुकूलता के बावजूद प्रदेश के कोने कोने से बडी संख्या मे सदस्यों ने उत्साह पूर्ण शिरकत की।

सम्मेलन की शुरुवात परिमंडल अध्यक्ष कॉ बी एस रघुवंशी के सारगर्भित उद्बोधन के साथ हुई। तत्पश्चात परिमंडल सचिव कॉ प्रकाश शर्मा ने अपनी जोश पूर्ण शैली मे विषय प्रवर्तन करते हुए हड़ताल को सफल बनाने का आव्हान किया। सीएचक्यू उपाध्यक्ष कॉ जगदीश सिंह ने भी हड़ताल के मुद्दों पर संक्षिप्त रुप से प्रकाश डाला। खचाखच भरे कम्युनिटी हॉल मे अतिथि वक्ता के रुप मे सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष कॉ बादल सरोज ने अपनी अद्भूत संबोधन शैली एवं रोचक अंदाज मे सरकार की मजदूर कर्मचारी एवं राष्ट्र विरोधी नीतियों की चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि हड़ताल मे शामिल मुद्दों मे समाहित मूल भावनाओं को जन जन तक पहुंचाना ही हड़ताल की सार्थकता होगी। उन्होने बेरोजगारी, श्रम कानूनो मे सुधार, मंहगाई , न्यूनतम मजदूरी , सांप्रदायिक सद्भाव जैसे अहम मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

मुख्य वक्ता कॉ बलबीर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीएसएनएलईयू ने अपने उद्बोधन की शुरुवात मध्य प्रदेश परिमंडल को वेरिफिकेशन मे रिकॉर्ड जीत की बधाई के साथ की। उन्होने बीएसएनएल मे स्ट्रेटेजिक सेल के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। बीएसएनएल के कर्मचारियों के लिए वेज रिवीजन वार्ता शीघ्र शुरु करने, बीएसएनएल के रिवायव्हल के लिए वित्तीय सहायता देने व रु 7000/- पीएलआई देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी उन्होने विचार रखे। बीएसएनएलईयू द्वारा दिए गए 2.9.2016 की हडताल के नोटिस मे भी ये मुद्दे शामिल है।

कॉ बलबीर सिंह एवं कॉ बादल सरोज का परिमंडल की ओर से कॉ प्रकाश शर्मा ने शाल श्रीफल से सम्मान किया । कॉ एस एन एस चौहान, परिमंडल कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कॉ अतिराम सिंह, कॉ मीना चोरडिया आदि मंच पर आसीन थे। अंत मे आभार प्रदर्शन कॉ एच एस ठाकुर, परिमंडल उपाध्यक्ष ने किया।

हमारे साथी लगातार जारी बारिश, भारी बारिश की चेतावनी, अवरुद्ध मार्ग आदि के बावजूद पूर्ण उत्साह के साथ भारी संख्या मे कन्वेंशन मे शामिल हुए। कन्वेंशन के दौरान हमारे कॉमरेड्स ने प्रशंसनीय अनुशासन प्रदर्शित किया। यूनियन के प्रति उनके इस जज़्बे को सलाम।

भोपाल की टीम ने कॉ एच एस ठाकुर के नेतृत्व मे कॉ सलामत अली, कॉ पी के तंवर, कॉ एस सी खापरे, कॉ बी के परसाई, कॉ उके, कॉ सुनील करण, कॉ ए के जैन ने अपने साथियों के साथ कन्वेंशन की व्यवस्थाओं मे विशेष योगदान दिया।भोपाल के समस्त शाखा सचिवों एवं अन्य साथियों का आभार । वरिष्ठ कॉ एस सी श्रीवास्तवजी एवं परिमंडल अध्यक्ष कॉ बी एस रघुवंशीजी के मार्गदर्शन से कन्वेंशन की सफलता सहज हो सकी।

कन्वेंशन समाप्ति के पूर्व सभी उपस्थितों ने एक स्वर मे हड़ताल के मुद्दों को जन जन तक पहुंचा कर हड़ताल की सफलता का संकल्प लिया।

कन्वेंशन की चित्रमय झलकियाँ

बधाई सीजीएम श्री पीयूष खरे

इंदौर झोन के झोनल जीएम मुख्य महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नत हुए। कुछ दिनो से उनकी विभिन्न सर्कल्स मे पोस्टिंग की अटकलें लगाई जा रही थी। इन अटकलों पर कार्पोरेट ऑफिस से जारी आदेश से अंततोगत्वा आज विराम लगा। कार्पोरेट ऑफिस के आदेश अनुसार वे महाराष्ट्र सर्कल के सीजीएम होंगे।

हम इस पदोन्नति एवं पोस्टिंग पर श्री पीयूष खरे को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

पुन: स्मरण... 22 अगस्त 2016 को भोपाल मे कन्वेंशन... उपस्थिति आवश्यक

जैसा कि आपको पूर्व मे सूचित किया गया है, 2 सितंबर 2016 की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए 22 अगस्त 2016 को भोपाल मे कन्वेंशन होगा। कॉ एच एस ठाकुर , परिमंडल उपाध्यक्ष के नेतृत्व मे भोपाल की टीम के सहयोग से कन्वेंशन की तैय्यारी चल रही है।

कन्वेंशन कम्युनिटी हॉल, भदभदा रोड, भोपाल पर सुबह 11 बजे शुरु होगा एवं शाम 6.00 बजे तक चलेगा।

भोपाल कन्वेंशन मे हमारे महासचिव कॉ पी अभिमन्यु ने प्रमुख वक्ता के रुप मे अपनी उपस्थिति की स्वीकृति दे दी है। हमारे अपने प्रदेश से कॉ बादल सरोज भी हमे मार्गदर्शन देंगे।

जिला सचिव, अध्यक्ष, परिमंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों के अलावा शाखा सचिवों की उपस्थिति प्रार्थनीय भी है और अनिवार्य भी। अधिक से अधिक संख्या मे कन्वेंशन मे शिरकत करने का अनुरोध है।

डेलीगेट्स के लिए आवास सुविधा कम्युनिटी हॉल मे 22.08.2016 सुबह 8.00 बजे से 23.08.2016 सुबह 7.00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

इस हेतु 8.8.2016 को कॉ एच एस ठाकुर की अध्यक्षता मे संपन्न सर्कल सेक्रेटरिएट की बैठक मे रु 200/- डेलीगेट फिस लेने का भी निर्णय लिया गया है।

जिला सचिव डेलीगेट्स की संख्या परिमंडल सचिव को तत्काल सूचित करें। इसे अत्यावश्यक समझें।

मध्यप्रदेश परिमंडल मे शानदार प्रदर्शन

24 सूत्रीय मांगों के लिए यूनायटेड फोरम के आव्हान पर आज परिमंडल मे डिमांड बेज और लाल रिबन लगा कर जबरदस्त प्रदर्शन किया गया।

परिमंडल की ओर से सभी जिला सचिवों , अन्य पदाधिकारियों एवं सभी सक्रिय साथियों का आभार ।

चित्रमय झलकियाँ
Indore       Bhopal CO       Sagar       Chhindwara       Khargone       Jabalpur       Bhopal GMT       Guna       Ujjain       Dewas       Gwalior       Mandsore       Narsinghpur       Shajapur       Morena       Rewa       Balaghat       Dhar       Raisen      

स्वतंत्रता दिवस पर बधाई

सभी साथियों को 70वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल एम्प्लाइज यूनियन, मध्यप्रदेश परिमंडल की ओर से बधाई...!

आओ, आज हम सब मिल कर हमे एक बार फिर आर्थिक गुलामी की ओर ले जाने वाली नीतियों का प्रतिकार कर उन नीतियों को अनवरत संघर्ष के जरिए परास्त करने का संकल्प लें।

प्रकाश शर्मा
सर्कल सेक्रेटरी
बी एस रघुवंशी
सर्कल प्रेसीडेंट

जिला सचिव कृपया ध्यान दें

17.08.2016 को डिमांड्स बेज लगा कर प्रदर्शन करना है। सीएचक्यू से प्राप्त बेज का नमूना डाऊनलोड कर प्रिंट करवा कर लाल रिबन के साथ लगावें एव प्रदर्शन करें।

डाऊनलोड कीजिए

यूनायटेड फोरम ऑफ बीएसएनएल यूनियन्स के कॉल को सफल बनावें

यूनायटेड फोरम ऑफ बीएसएनएल यूनियन्स ने नॉन-एक्ज़ीक्यूटिव्ज की एक लंबे समय से विलंबित जायज मांगों के निराकरण की मांग करते हुए आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इनमे से कई प्रकरणों मे प्रबंधन से विभिन्न मौकों पर चर्चा भी हो चुकी है। किन्तु मांग पत्र मे दर्शाए गए मुद्दों के प्रति प्रबंधन की उपेक्षा के चलते यूनायटेड फोरम ने मांगों के त्वरित निराकरण हेतु निम्नानुसार आंदोलन का आव्हान किया है।

प्रबंधन पर हमारी जायज मांगों के त्वरित निराकरण हेतु उचित दबाव बनाने के लिए हम सभी नॉन-एक्ज़ीक्यूटिव साथियों से आंदोलन मे भारी संख्या मे शामिल होने का अनुरोध करते हैं।

आंदोलन की रुपरेखा.......

17.08.2016: " डिमांड बेज " एवं लाल रिबन लगा कर प्रदर्शन

08.09.2016: धरना... कार्पोरेट ऑफिस... सर्कल एवं एसएसए पर

20.09.2016: भूख हड़ताल ... कार्पोरेट ऑफिस... सर्कल एवं एसएसए पर

...........................................................

मांग पत्र........

1...1.1.2017 से देय वेतन पुनरीक्षण हेतु तत्काल वार्ता शुरु करें।

2...नए पी एल आई फार्मुला के निराकरण होने तक पूजा के पूर्व न्यूनतम रु 7000/- तदर्थ ( एड हॉक ) पी एल आई के रुप मे भुगतान किया जाए ।

3...प्रत्येक वर्ष स्टेगनेशन इंक्रीमेंट दे कर स्टेगनेशन की समस्या का निदान किया जाए।

4...एनईपीपी लागू करने के दौरान प्रबंधन द्वारा निर्मित समस्याओं का निराकरण किया जाए।

5...1.10.2000 से सीडीए वेतनमान के आईडीए वेतनमान मे परिवर्तित करते समय उत्पन्न वेतन विसंगतियों का निराकरण किया जाए।

6...एचआर ए सहित विभिन्न भत्तों मे 78.2% आईडीए विलय पर आधारित वेतनमान अनुसार पुनरीक्षण किया जाए।

7...डीओ पी&टी के आदेश अनुसार एससी/एसटी कर्मचारियों को सभी पदोन्नति परिक्षाओं मे अर्हक ( क्वालिफाईंग ) अंकों मे छूट पूर्व प्रभावी दिनांक से दी जाए।

8...बीएसएनएल मैनेजमेंट कमेटी द्वारा अनुमोदन हेतु प्रेषित निम्न अनुशंसाओं को बीएसएनएल बोर्ड शीघ्र स्वीकृति प्रदान करें।

a) टीटीएज की तरह 1.1.2007 से 7.5.2010 के बीच भर्ती शेष बचे नॉन-एक्ज़ीक्यूटिव्ज को एक एडवांस इन्क्रीमेंट प्रदत्त करना। b) बीएसएनएल में सीधे भर्ती कर्मचारियों के पेंशन कंट्रीब्यूशन प्रकरण का शीघ्र निराकरण। c) एनईपीपी समझौते के अनुसार E-1 पे स्केल। d) कैज़ुअल मजदूरों के लिए ग्रेच्युईटी।

9...शेष नॉन-एक्ज़ीक्यूटिव संवर्ग के पदनाम परिवर्तन किए जाए।

10...LTC, PLI एवं मेडिकल एलाउंस सुविधा बहाल की जाए।

11...JTO 2013 एवं हाल ही मे संपन्न JAO/TTA/TM LICE के रिजल्ट का, जहां वेकंसीज उपलब्ध है, कार्पोरेट ऑफिस के निर्देशों अनुसार ग्रेस मार्क्स दे कर पुनरीक्षण किया जाए।

12...एससी/एसटी बेकलॉग वेकंसीज को भरा जाए।

13...टेलीकॉम फेक्टरीज का पुनरुत्थान ( रिव्हायवल )

14...प्रमुख मान्यता प्राप्त यूनियन की मांग अनुसार JTO, JE, JAO, TELECOM TECHNICIAN परीक्षा मे शामिल होने हेतु पात्रता शर्तों को शिथिल किया जाए।

15... 78.2% आईडीए विलय आधारित पुनरीक्षित वेतन अनुसार 1.1.2007 से 9.6.2013 की अवधि के एरियर्स का भुगतान।

16... ऐसे कर्मचारी जिनकी ट्रेनिंग DOT में शुरू होकर भर्ती बीएसएनएल में हुई हो,के प्रेसिडेंशियल आदेश जारी करें।

17... वांछनीय योग्यता प्राप्त नॉन एक्ज़ीक्यूटिव्ज को मैनेजमेंट ट्रेनी परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति दी जाए।

18... प्रमोशन कमेटी को रेफर किए जा चुके सीनियर TOA/TM/ड्राईवर आदि के पे स्केल का पुनरीक्षण। यह कमेटी पुनर्गठित की जाए।

19... कॉल सेंटर्स बीएसएनएल कर्मियों द्वारा संचालित किए जाए एवं आउट सोर्सिंग पर रोक लगाएं।

20... शेष बचे हुए कैज़ुअल मजदूर/टीएसएम्स एवं कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का नियमितिकरण।

21... कैज़ुअल मजदूर/TSMs/कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को उनके द्वारा जिस केडर का कार्य किया जा रहा है उस अनुसार वेजेस का भुगतान हो।

22... कैज़ुअल लेबर/TSM/कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को श्रम कानूनो अनुसार न्यूनतम मजदूरी / वेजेस, EPF, ESI का प्रावधान एवं अनुपालन हो।

23... IDA स्केल अनुसार कैज़ुअल लेबर (TSM) कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के वेजेस में संशोधन।

24... नए स्टाफ की भर्ती ।

..........................................................

बीएसएनएलईयू जिंदाबाद एसएनएटीटीए जिंदाबाद बीएसएनएल एमएस जिंदाबाद

22 अगस्त 2016 को भोपाल मे कन्वेंशन... उपस्थिति आवश्यक

2 सितंबर 2016 की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए 22 अगस्त 2016 को भोपाल मे कन्वेंशन होगा। इस हेतु 8.8.2016 को कॉ एच एस ठाकुर की अध्यक्षता मे संपन्न सर्कल सेक्रेटरिएट की बैठक मे रु 200/- डेलीगेट फिस लेने का भी निर्णय लिया गया है।

कन्वेंशन कम्युनिटी हॉल, भदभदा रोड, भोपाल पर सुबह 11 बजे शुरु होगा एवं शाम 6.00 बजे तक चलेगा।

भोपाल कन्वेंशन मे हमारे महासचिव कॉ पी अभिमन्यु ने प्रमुख वक्ता के रुप मे अपनी उपस्थिति की स्वीकृति दे दी है।

जिला सचिव, अध्यक्ष, परिमंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों के अलावा शाखा सचिवों की उपस्थिति प्रार्थनीय भी है और अनिवार्य भी।

डेलीगेट्स के लिए आवास सुविधा कम्युनिटी हॉल मे 22.08.2016 सुबह 8.00 बजे से 23.08.2016 सुबह 7.00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

जिला सचिव डेलीगेट्स की संख्या परिमंडल सचिव को 14.08.2016 तक सूचित करें। इसे अत्यावश्यक समझें।

यूनायटेड फोरम द्वारा आंदोलन का नोटिस जारी

नॉन-एक्ज़ीक्युटिव्ज के विभिन्न लंबित मुद्दों के निराकरण मे हो रहे अनावश्यक विलंब के विरोध मे आंदोलन का निर्णय नई दिल्ली मे संपन्न सीईसी मे लिया गया था। तदनुसार यूनायटेड फोरम द्वारा निम्नानुसार आंदोलन हेतु माननीय सीएमडी को नोटिस दिया गया है।

17.08.2016: डिमांड बेज/लाल रिबन धारण

08.09.2016: धरना

20.09.2016: भूख हड़ताल

एसएनएटीटीए के साथियों को साथ ले कर आंदोलन को सफल बनावें.....

नोटिस डाऊनलोड कीजिए

बधाई..... एचआरए के आदेश जारी

कल आपको 78.2% आई डी ए मर्जर पर आधारित बेसिक पे पर एचआरए पुनरीक्षण हेतु सीएमडी द्वारा स्वीकृति की सूचना दी गई थी।

लीजिए.... आज आदेश भी हो गए। कार्पोरेट ऑफिस के आदेश अनुसार 1.10.2016 से यानि अक्टूबर माह के वेतन से 78.2% आई डी ए मर्जर पर आधारित बेसिक पर एचआरए मिलेगा।

बधाई.......!

डाऊनलोड कीजिए