logo

बी एस एन एल एम्प्लॉईज यूनियन
मध्यप्रदेश परिमंडल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई

बीएसएनएल और बीएसएनएल एम्प्लॉईज की सुदृढ़ता में हमारी महिला कर्मियों की अहम भूमिका रही है। बीएसएनएल एम्प्लॉईज यूनियन सभी महिला कॉमरेड्स को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके संगठन के प्रति समर्पण भाव के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उन्हें बधाई देती है।

बीएसएनएल एम्प्लॉईज यूनियन, मध्यप्रदेश परिमंडल यूनियन की ओर से सभी साथियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई...

BSNLEU, बीएसएनएल में " प्रमुख मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन" बनी रहेगी

यह अफवाह फैलाई जा रही है कि NFTE को भी 35% मत प्राप्त होने की वजह से BSNLEU को "प्रमुख मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन" का दर्जा प्राप्त नही होगा। यह पूर्णतः गलत है। मान्यता के नियमो के तहत एक बार पुनः BSNLEU को "प्रमुख मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन" का दर्जा मिलेगा और NFTE को केवल "द्वितीय मान्यता प्राप्त यूनियन" का। साथ ही, दोनों यूनियन द्वारा प्राप्त मतों के आधार पर BSNLEU को कौंसिल में 8 सीट्स और NFTE को 6 सीट्स मिलेगी। इस बार BSNLEU की एक सीट कम रहेगी।

8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन के कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा परिणाम जारी

    

डाऊनलोड कीजिए:

  1. 8mvRESULT0001 (4).pdf

Result of MP Circle at a glance... परिणाम एक नजर में

Total Votes 4850
Polled Votes 4669
Valid Votes 4619

Secured Votes (प्राप्त मत)

BSNLEU 2465
NFTE 1888
BTEU 113
BSNL DEU 34
FNTO 28
BSNL MS 21
BSNL WRU 13
Others 57

Winning Margin (जीत का अंतर)

577 Votes

Percentage (प्रतिशत)

BSNLEU 50.82%
NFTE 38.92%
 
(As per Circle Management)
 
Prakash Sharma
CS, MP Circle

RESULT AT A GLANCE:

8वां मेम्बरशिप वेरिफिकेशन : चुनाव परिणाम

Guna

Total Votes 54
Votes Polled 50
Votes Valid 50
Votes Invalid 0

Votes Secured By

BSNLEU 35
NFTE 10
Other 2

Result

BSNLEU Wins

Dhar

Total Votes 95
Votes Polled 91
Votes Valid 91
Votes Invalid 0

Votes Secured By

BSNLEU 73
NFTE 14
BTEU 1
BSNLMS 3

Result

BSNLEU Wins

Betul

Total Votes 67
Votes Polled 67
Votes Valid 67
Votes Invalid 0

Votes Secured By

BSNLEU 36
NFTE 27
BTEU 2
Other 2

Result

BSNLEU Wins

Sidhi

Total Votes 34
Votes Polled 34
Votes Valid 34
Votes Invalid 0

Votes Secured By

BSNLEU 17
NFTE 16
Other 1

Result

BSNLEU Wins

Circle office Bhopal

Total Votes 174
Votes Polled 159
Votes Valid 159
Votes Invalid 0

Votes Secured By

BSNLEU 114
NFTE 37
BTEU 3
FNTO 1
Other 4

Result

BSNLEU Wins

Jabalpur

Total Votes 643
Votes Polled 632
Votes Valid 610
Votes Invalid 22

Votes Secured By

BSNLEU 286
NFTE 301
BTEU 9
FNTO 2
Other 12

Result

NFTE Wins

Rewa

Total Votes 58
Votes Polled 57
Votes Valid 57
Votes Invalid 0

Votes Secured By

BSNLEU 21
NFTE 19
FNTO 14
Other 3

Result

BSNLEU Wins

Hoshangabad

Total Votes 121
Votes Polled 119
Votes Valid 118
Votes Invalid 1

Votes Secured By

BSNLEU 72
NFTE 41
BTEU 1
Other 5

Result

BSNLEU Wins

Shahdol

Total Votes 58
Votes Polled 56
Votes Valid 56
Votes Invalid 0

Votes Secured By

BSNLEU 24
NFTE 32

Result

NFTE Wins

Ratlam

Total Votes 137
Votes Polled 132
Votes Valid 132
Votes Invalid 0

Votes Secured By

BSNLEU 42
NFTE 65
BTEU 16
FNTO 1
Other 6

Result

NFTE Wins

Khandwa

Total Votes 130
Votes Polled 123
Votes Valid 123
Votes Invalid 0

Votes Secured By

BSNLEU 48
NFTE 69
Other 6

Result

NFTE Wins

Bhopal GMTD

Total Votes 605
Votes Polled 575
Votes Valid 570
Votes Invalid 5

Votes Secured By

BSNLEU 239
NFTE 308
BTEU 3
FNTO 6
Other 23

Result

NFTE Wins

Damoh

Total Votes 45
Votes Polled 45
Votes Valid 44
Votes Invalid 1

Votes Secured By

BSNLEU 23
NFTE 21

Result

BSNLEU Wins

Mandsaur

Total Votes 136
Votes Polled 132
Votes Valid 130
Votes Invalid 1

Votes Secured By

BSNLEU 103
NFTE 22
BTEU 3
Other 2

Result

BSNLEU Wins

Shivpuri

Total Votes 32
Votes Polled 32
Votes Valid 30
Votes Invalid 2

Votes Secured By

BSNLEU 13
NFTE 16
FNTO 2
Other 2

Result

NFTE Wins

Gwalior

Total Votes 369
Votes Polled 354
Votes Valid 354
Votes Invalid 0

Votes Secured By

BSNLEU 149
NFTE 190
BTEU 4
FNTO 1
Other 10

Result

NFTE Wins

Morena

Total Votes 120
Votes Polled 119
Votes Valid 117
Votes Invalid 2

Votes Secured By

BSNLEU 69
NFTE 45
PEWA 1
BSNLMS 1
EAU 1

Result

BSNLEU Wins

Download Official Result

Indore

Total Votes 638
Votes Polled 595
Votes Valid 593
Votes Invalid 2

Votes Secured By

BSNLEU 354
NFTE 176
BTEU 43
Other 20

Result

BSNLEU Wins

Balaghat

Total Votes 74
Votes Polled 73
Votes Valid 73
Votes Invalid 0

Votes Secured By

BSNLEU 58
NFTE 4
BTEU 9
Other 2

Result

BSNLEU Wins

Seoni

Total Votes 55
Votes Polled 54
Votes Valid 53
Votes Invalid 1

Votes Secured By

BSNLEU 24
NFTE 28
Other 1

Result

NFTE Wins

Shajapur

Total Votes 84
Votes Polled 82
Votes Valid 80
Votes Invalid 2

Votes Secured By

BSNLEU 43
NFTE 34
BTEU 1
Other 2

Result

BSNLEU Wins

Dewas

Total Votes 80
Votes Polled 80
Votes Valid 79
Votes Invalid 1

Votes Secured By

BSNLEU 38
NFTE 40
FNTO 1

Result

NFTE Wins

Jhabua

Total Votes 35
Votes Polled 33
Votes Valid 33
Votes Invalid 0

Votes Secured By

BSNLEU 17
NFTE 15
Other 1

Result

BSNLEU Wins

Chhindwara

Total Votes 106
Votes Polled 101
Votes Valid 101
Votes Invalid 0

Votes Secured By

BSNLEU 46
NFTE 52
BTEU 1
DEU 1
TEPU 1

Result

NFTE wins

Satna

Total Votes 87
Votes Polled 85
Votes Valid 85
Votes Invalid 0

Votes Secured By

BSNLEU 51
NFTE 31
FNTO 2
Other 1

Result

BSNLEU Wins

Ujjain

Total Votes 218
Votes Polled 212
Votes Valid 206
Votes Invalid 6

Votes Secured By

BSNLEU 159
NFTE 34
BTEU 13

Result

BSNLEU Wins

Vidisha

Total Votes 108
Votes Polled 106
Votes Valid 104
Votes Invalid 2

Votes Secured By

BSNLEU 20
NFTE 81
BTEU 1
FNTO 1
BSNL DEMO 1
BSNL WRE 1

Result

NFTE Wins

Chhatarpur

Total Votes 69
Votes Polled 65
Votes Valid 65
Votes Invalid 0

Votes Secured By

BSNLEU 34
NFTE 28
BTEU 1
Other 2

Result

BSNLEU Wins

RAJGARH BIAORA

Total Votes 49
Votes Polled 49
Votes Valid 48
Votes Invalid 1

Votes Secured By

BSNLEU 21
NFTE 26
BTEU 2

Result

NFTE WINs by 5 VOTE

Sagar

Total Votes 120
Votes Polled 119
Votes Valid 115
Votes Invalid 4

Votes Secured By

BSNLEU 63
NFTE 45
BTEU 5
Other 2

Result

BSNLEU Wins

Download Official Result

Khargone

Total Votes 74
Votes Polled 73
Votes Valid 73
Votes Invalid 1

Votes Secured By

BSNLEU 36
NFTE 36
BTEU 1

Result

Equal votes to both

Panna

Total Votes 24
Votes Polled 24
Votes Valid 24
Votes Invalid 0

Votes Secured By

BSNLEU 24
NFTE 0

Result

BSNLEU Wins

Download Official Result

Narsinghpur

Total Votes 64
Votes Polled 64
Votes Valid 64
Votes Invalid 0

Votes Secured By

BSNLEU 58
NFTE 4
PEWA 1
BSNLMS 1

Result

BSNLEU Wins

Download Official Result

Raisen

Total Votes 35
Votes Polled 34
Votes Valid 33
Votes Invalid 1

Votes Secured By

BSNLEU 30
NFTE 3

Result

BSNLEU Wins

परिमंडल में 96.29% मतदान हुआ

मध्यप्रदेश परिमंडल में हमारे साथियों ने 8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन हेतु 16.09.2019 को सम्पन्न मतदान में जबरदस्त उत्साह प्रदर्शित किया। कुल 4850 कर्मियों में से 4670 साथियों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। यानी मात्र 180 कर्मचारियों ने मतदान नही किया। परिमंडल में मतदान का प्रतिशत 96.29 रहा। नरसिंहपुर, पन्ना, बैतूल, देवास, दमोह, सीधी, शिवपुरी व राजगढ़ ब्यावरा में 100% मतदान हुआ। मुरैना और सागर में मतदान का प्रतिशत 99.17 रहा। सभी 35 एसएसए में मतदान का प्रतिशत 90 से अधिक रहा। शतप्रतिशत मतदान हेतु सभी 10 जिला सचिवों को बधाई, आभार।

बीएसएनएल एम्प्लॉईज यूनियन उत्साहपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का दिली आभार व्यक्त करती है।

मतगणना 18.09.2019 को होगी। परिणाम वेबसाइट पर अपडेट किए जाएंगे। शुभकामनाएं ।

डाऊनलोड कीजिए:

  1. New Doc 2019-09-17 17.04.00_1.pdf

BSNLEU के प्रति अद्भुत आस्था के लिए पन्ना के कॉम सूरत लाल पांडेय, TT को सलाम

हमारे परिमंडल में स्थित पन्ना एसएसए में अन्य यूनियन का एक भी सदस्य नही है। सारे साथी BSNLEU के ही सदस्य हैं। उनकी पूर्ण आस्था BSNLEU में ही है। और इसी आस्था के चलते, रीवा  हॉस्पिटल में भर्ती कॉम सूरत लाल पांडेय, TT वोट देने पन्ना आए। 8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन में वोट डालने की इच्छा प्रकट करने पर पन्ना के जिला सचिव कॉम पाठक अपने साथियों के सहयोग से रीवा हॉस्पिटल में भर्ती कॉम पांडेय को, हॉस्पिटल से अनुमति ले कर, पन्ना लेकर आए, वोट डलवाया और पुनः उन्हें रीवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। कॉम पाठक द्वारा प्रेषित जानकारी अनुसार...

श्री सूरत लाल पाण्डेय TT के पद पर दूरभाष केंद्र मझगवां, जिला पन्ना में पदस्थ है, करीब 15 दिन पहले उनके पैर में इंफेक्शन होने के कारण मेडिकल कॉलेज रीवा में पैर का ऑपरेशन कराना पड़ा। अभी भी पैर का घाव ठीक नही हुआ है। ना ही वो चल पाते हैं और ना ही बगैर किसी के सहयोग के बैठ पाते हैं। फिर भी श्री सूरत लाल पांडेय जी ने अपना वोट देने की इच्छा जाहिर की । उनके आग्रह पर ,16 सितंबर 2019 को यूनियन के चुनाव में BSNLEU को वोट देने जिला सचिव कॉम पाठक और  टीम पन्ना के साथी, उन्हें पन्ना लेकर आए और वोट डलवाया। यहां यह बताना जरूरी है कि पन्ना और रीवा के बीच की दूरी 127 km है। यानी, वोट डालने के लिए कॉम पांडेय ने एक ही दिन में 254 km की अस्वस्थ हालत में यात्रा की।

परिमंडल यूनियन कॉम सूरत लाल पांडेय एवं कॉम जगदीश पाठक के नेतृत्व में टीम पन्ना के जज़्बे से अभिभूत है और उन्हें सलाम करती है।

डाऊनलोड कीजिए:

  1. IMG-20190917-WA0006.jpg
  2. IMG-20190917-WA0007.jpg

8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन हेतु चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न

BSNL में 8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन हेतु मतदान बेहद प्रजातांत्रिक तरीके से सम्पन्न हुआ। कमोबेश, मतदान शांतिपूर्ण रहा। इस प्रजातांत्रिक प्रक्रिया में शिरकत करने वाले सभी मतदाताओं के प्रति BSNLEU दिल से आभार व्यक्त करती है। साथ ही, BSNLEU,  सफलता पूर्वक मतदान आयोजित करने के लिए मैनेजमेंट को भी धन्यवाद ज्ञापित करती है। अंत में, BSNLEU अपने उन सभी लीडर्स और कार्यकर्ताओं को दिली बधाई देती है जिन्होंने इस 8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन के दौरान अनथक परिश्रम किया।

8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन कैंपेन में प्रदत्त योगदान हेतु सभी साथियों का आभार

8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन हेतु किया जा रहा सक्रिय प्रचार अभियान अब समाप्त हो चुका है। विगत डेढ़ माह में BSNL के वित्तीय संकट के मूल कारणों और उससे उबरने हेतु किए जाने वाले तरीकों और प्रयासों से कर्मचारियों को अवगत कराने हेतु BSNLEU के लीडर्स और कार्यकर्ता देश और प्रदेश के कोने कोने में गए हैं। इस अभियान के माध्यम से BSNLEU, कर्मचारियों में यह विश्वास निर्मित करने में सफल रही है कि BSNL का वित्तीय उन्नयन (Financial Revival) संभव है। इस अभियान की सफलता हेतु किए गए अनथक प्रयासों के लिए CHQ और सर्किल यूनियन की ओर से सभी सर्किल सेक्रेटरीज, सेंट्रल ऑफिस बेयरर्स के साथ ही डिस्ट्रिक्ट और ब्रांच यूनियन्स को दिल से बधाई । उम्मीद है सभी कर्मचारियों से अभी तक प्राप्त सहयोग, स्नेह और विश्वास BSNLEU के लिए 16.09.2019 को वोट्स में भी तब्दील होंगे।

सभी साथियों का इस अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए आभार।

बीएसएनएल ईयू की प्रचार सभाओं में अभूतपूर्व उपस्थिति के लिए सभी कर्मचारी साथियों का शुक्रिया।

बस, 16 सितंबर को ध्यान रखिएगा...

मत पत्र में क्र 8 और मोबाइल चुनाव चिन्ह और उस पर आपकी मोहर।

बीएसएनएल के उन्नयन और बीएसएनएल कर्मियों के हित संवर्धन के प्रति, उनके सुरक्षित भविष्य के प्रति बीएसएनएल एम्प्लॉईज यूनियन सदैव सजग, सचेत और संघर्षशील रही है, आज भी है और हमेशा रहेगी भी।

आपका स्नेह, विश्वास और आस्था हमारा संबल है, हमारी प्रेरणा है, ऊर्जा का स्त्रोत है। बस, स्नेह विश्वास का यह बंधन हमेशा अटूट रहे, यही कामना है।

प्रकाश शर्मा 

CS & AGS 

बी एस रघुवंशी

CP

जबलपुर में हुई विशाल आमसभा ने विजय की पटकथा लिखी

जबलपुर में 05.09.2019 को भव्य, विशालतम, ऐतिहासिक सभा हुई। 350 से अधिक कर्मचारी इस सभा में शामिल हुए। घमासान बारिश भी सदस्यों के BSNLEU की आम सभा के प्रति रुझान और उत्साह को कम नही कर सकी। कॉम शिवकुमार यादव ने अध्यक्षता की। परिमंडल सचिव और सहायक महासचिव कॉम प्रकाश शर्मा और परिमंडल अध्यक्ष कॉम बी एस रघुवंशी का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। सभा की शुरुआत में कॉम लखन पटेल, ACS ने DOT से BSNL कॉर्पोरेशन में परिवर्तन में तत्कालीन 3 फेडरेशन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कॉर्पोरेशन के दुष्परिणामों को विस्तार से समझाया। कॉम बी एस रघुवंशी, परिमंडल अध्यक्ष ने 01.01.2007 से BSNLEU द्वारा 30% फिटमेंट के साथ करवाए गए वेज रिवीजन और उस प्रक्रिया के दौरान अन्य यूनियन्स द्वारा निर्मित व्यवधानों पर अपने विचार रखे। उन्होंने बीएसएनएल ईयू द्वारा किए गए संघर्ष और यूनियन द्वारा प्राप्त उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। प्रमुख वक्ता कॉम प्रकाश शर्मा ने सब्सिडियरी टॉवर कंपनी निर्माण के खिलाफ संघर्ष और प्राप्त सफलता, बीएसएनएल में व्याप्त वर्तमान वित्तीय संकट, सरकार द्वारा रिवाइवल के नाम पर कर्मचारियों की छंटनी व बीएसएनएल की जमीनों को हथियाने की साजिश, बीएसएनएल को वित्तीय सहायता, सॉफ्ट लोन आदि मुद्दों पर बेहद विस्तार से रोचक शैली में प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि 8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन में BSNLEU को विजयश्री से वंचित रखने के लिए वेतन भुगतान में देरी कर, कर्मचारियों के वेतन से वसूली गई बैंक, सोसाइटी, जीपीएफ राशि आदि की किश्तें संबंधित संस्थाओं को प्रेषित न कर कर्मचारियों को मानसिक तनाव दिया जा रहा है, जिससे कि वें क्षुब्ध हो कर BSNLEU के खिलाफ वोट करें और BSNLEU जैसी संघर्षशील यूनियन के परिदृश्य से हटने पर BSNL के निजीकरण का मार्ग प्रशस्त हो। उन्होंने विश्वास जताया कि कर्मचारी सरकार के और सरकारी यूनियनों के मंसूबों को कामयाब नही होने देंगे और BSNLEU भारी मतों से जीत हासिल करेगी।

सभा का बेहतरीन संचालन कॉम राघवेंद्र अरजरिया, DS ने किया। संचालन करते हुए उन्होंने सवाल किया कि NFTE को 2013 से मान्यता प्राप्त है और NFTE के लीडर्स यह बताएं कि उन्होंने BSNL या BSNL कर्मियों के हितार्थ कौन से कार्य किए हैं। सभा में वरिष्ठ कॉमरेड्स, कॉम जगदीश सिंह, कॉम एस एन एस चौहान, कॉम साकेत शुक्ला, कॉम एल एन पटेल के अलावा BSNLEU की जबलपुर स्थित इकाइयों के परिमंडल सचिव कॉम तिवारी, कॉम बसंत और कॉम सुनील पटेल भी मौजूद थे।

परिमंडल यूनियन जबलपुर में ऐतिहासिक सभा आयोजित करने के लिए कॉम अरजरिया और उनकी टीम को बधाई देती है। इस बार जबलपुर में BSNLEU की जीत सुनिश्चित है।

डाऊनलोड कीजिए

इंदौर में हुई 2 प्रचार सभाएं... दो सह महासचिवों ने उद्बोधित किया...

इंदौर में दिनांक 11.09.2019 को आगामी 8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन हेतु दो गरिमापूर्ण प्रचार सभाएं हुई। सभा की अध्यक्षता कॉम सुभाष पाठक, DP ने की। कॉम हेमंत दुबे, DS ने सभी का स्वागत किया। 

सभा को सह महासचिव द्वय कॉम जॉन वर्गीज और  कॉम प्रकाश शर्मा ने प्रमुख रूप से संबोधित किया। कॉम जॉन वर्गीज ने अपनी सहज किन्तु प्रभावी शैली में सभा को संबोधित करते हुए बताया कि VRS या रिटायरमेंट की उम्र 58 वर्ष करने से बीएसएनएल का रिवाइवल नही होगा। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की छंटनी कर निजीकरण का मार्ग प्रशस्त कर रही है। कॉम प्रकाश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार रिवाइवल के नाम पर बीएसएनएल की बेशकीमती जमीन हथियाना चाहती है। दोनों वक्ताओं ने आश्वस्त किया कि बीएसएनएल ईयू सरकार और मैनेजमेंट की बीएसएनएल विरोधी नीतियों को सफल नही होने देगी। सभा को सर्किल एडवाइजर कॉम एम एल चौधरी और सर्किल वाईस प्रेसिडेंट कॉम आर एस होरा ने संबोधित करते हुए बीएसएनल ईयू द्वारा किए गए संघर्ष और यूनियन द्वारा अर्जित उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभा का प्रभावी संचालन कॉम हेमंत दुबे, DS ने किया। सभा में कॉम आर के वर्मा, सर्किल ट्रेझरर, कॉम रमेश कड़ेला, परिमंडल संगठन सचिव के साथ साथ असंख्य महिला कॉमरेड्स भी उपस्थित थीं। सभा के अंत में कॉम जॉन वर्गीज का शॉल श्रीफल से स्वागत किया गया।

CHQ वेबसाइट पर सभा की रिपोर्टिंग व पिक्स डाऊनलोड कीजिए।

रिपोर्टिंग  पिक्स

तेज बारिश के बावजूद भोपाल जीएमटी के साथी प्रचार सभा में डटे रहे

भोपाल जीएमटी में दिनांक 04.09.2019 को आगामी 8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन हेतु उत्साहपूर्ण प्रचार सभा सम्पन्न हुई। सभा की अध्यक्षता कॉम राशिद अली, DP ने की। कॉम सलामत अली, DS ने सभी का स्वागत किया। सभा के लिए आकर्षक मंच बनाया गया था। किंतु सभा की शुरुआत के साथ ही तेज बारिश की वजह से सभा का स्थान परिवर्तन किया गया। जबरदस्त बारिश पर सदस्यों का जोश ज्यादा हावी रहा। परिवर्तित स्थान पर बड़ी संख्या में साथियों की उपस्थिति के साथ सभा सम्पन्न हुई।

सभा को कॉम बलबीर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कॉम प्रकाश शर्मा, परिमंडल सचिव व सह महासचिव एवं कॉम बी एस रघुवंशी, परिमंडल अध्यक्ष ने प्रमुख रूप से संबोधित किया। वक्ताओं ने सदस्यों में व्याप्त जिज्ञासाओं के अनुरूप बीएसएनएल की वर्तमान आर्थिक स्थिति, बीएसएनएल का रिवाइवल, 4G, वेज रिवीजन, बीएसएनल ईयू द्वारा किए गए संघर्ष और यूनियन द्वारा अर्जित उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि बीएसएनएल ईयू के लिए वेरिफिकेशन से ज्यादा बीएसएनएल का रिवाइवल ज्यादा अहम है और वह सभी यूनियन्स को एक सूत्र में पिरो कर रखना चाहती है। सभा में सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। सभा का प्रभावी संचालन कॉम सलामत अली, DS ने किया।

भारी बारिश के बावजूद सदस्यों की सभा में सजग उपस्थिति की कॉम बलबीर सिंह ने भूरी भूरी प्रशंसा की। सभा में शाखा सचिवों, जिला पदाधिकारियों के अलावा वरिष्ठ लीडर कॉम एस सी श्रीवास्तव, कॉम एच एस ठाकुर भी उपस्थित थे।

CHQ वेबसाइट पर सभा की रिपोर्टिंग व पिक्स डाऊनलोड कीजिए।

रिपोर्टिंग  पिक्स

सर्किल ऑफिस में हुई प्रशंसनीय प्रचार सभा

सर्किल ऑफिस, भोपाल में दिनांक 04.09.2019 को आगामी 8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन हेतु प्रचार सभा  सम्पन्न हुई। सभा की अध्यक्षता कॉम एम के आहूजा, DP ने की। कॉम पी के तवर, DS ने सभी का स्वागत किया। 

सभा को कॉम बलबीर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कॉम प्रकाश शर्मा, परिमंडल सचिव व सह महासचिव एवं कॉम एच एस ठाकुर, ACS ने प्रमुख रूप से संबोधित किया। वक्ताओं ने बीएसएनएल की वर्तमान आर्थिक स्थिति के लिए जिम्मेदार कारणों, बीएसएनएल का रिवाइवल, 4G, वेज रिवीजन, बीएसएनल ईयू द्वारा किए गए संघर्ष और यूनियन द्वारा अर्जित उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभा का संचालन कॉम पी के तवर ने किया। भारी बारिश के बावजूद सभा को सफल बनाने के लिए सर्किल ऑफिस की सभा को सफल बनाने के लिए सर्किल ऑफिस के साथियों का आभार।

CHQ वेबसाइट पर सभा की रिपोर्टिंग व पिक्स डाऊनलोड कीजिए।

रिपोर्टिंग  पिक्स

ग्वालियर में उत्साहपूर्ण प्रचार सभा सम्पन्न

ग्वालियर में दिनांक 03.09.2019 को आगामी 8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन हेतु उत्साहपूर्ण प्रचार सभा सम्पन्न हुई। सभा की अध्यक्षता कॉम होतम सिंह, DP ने की। कॉम संतोष अहिरवार, DS ने सभी का स्वागत किया। 

सभा को कॉम बलबीर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कॉम प्रकाश शर्मा, परिमंडल सचिव व सह महासचिव एवं कॉम बी एस रघुवंशी, परिमंडल अध्यक्ष ने प्रमुख रूप से संबोधित किया। वक्ताओं ने आगामी संघर्षपूर्ण स्थिति के मद्दे नजर एक संघर्षशील यूनियन की विशाल जीत की आवश्यकता के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने उद्बोधन में बीएसएनएल की वर्तमान आर्थिक स्थिति, बीएसएनएल का रिवाइवल, 4G, वेज रिवीजन, बीएसएनल ईयू द्वारा किए गए संघर्ष और यूनियन द्वारा अर्जित उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभा का प्रभावशाली संचालन लोकल कौंसिल के सचिव वरिष्ठ कॉम बी एन कौशिक ने किया।

सभा में कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने संकेत दिए कि ग्वालियर में बीएसएनएल ईयू की जीत सुनिश्चित है।युवा जिला सचिव कॉम संतोष अहिरवार ने, वरिष्ठ कॉम डी एस रघुवंशी, कॉम अतिराम सिंह, कॉम बी एन कौशिक, कॉम डी के शर्मा, कॉम अल्लाउद्दीन, कॉम राकेश व राजेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में ग्वालियर में प्रशंसनीय जीत के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। अग्रिम बधाई। 

CHQ वेबसाइट पर सभा की रिपोर्टिंग व पिक्स डाऊनलोड कीजिए।

रिपोर्टिंग  पिक्स

मुरैना में हुई भव्य प्रचार सभा

मुरैना में दिनांक 03.09.2019 को आगामी 8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन हेतु भव्य प्रचार सभा सम्पन्न हुई। सभा की अध्यक्षता कॉम आर एस शर्मा, DP ने की। कॉम डी एस भदौरिया, DS ने सभी का स्वागत किया। 

सभा को कॉम बलबीर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कॉम प्रकाश शर्मा, परिमंडल सचिव व सह महासचिव एवं कॉम बी एस रघुवंशी, परिमंडल अध्यक्ष ने प्रमुख रूप से संबोधित किया। वक्ताओं ने बीएसएनएल की वर्तमान आर्थिक स्थिति, बीएसएनएल का रिवाइवल, 4G, वेज रिवीजन, बीएसएनल ईयू द्वारा किए गए संघर्ष और यूनियन द्वारा अर्जित उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभा का संचालन कॉम सतीश चौहान ने किया।

सभा में कर्मचारियों की अभूतपूर्व उपस्थिति, मुरैना में एक बड़ी जीत की द्योतक है। कॉम डी एस भदौरिया की संगठनात्मक क्षमता प्रशंसनीय है। मुरैना के साथियों का आभार।

CHQ वेबसाइट पर सभा की रिपोर्टिंग व पिक्स डाऊनलोड कीजिए।

रिपोर्टिंग  पिक्स

8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन के लिए हो रही BSNLEU की प्रचार सभाओं में जबरदस्त उत्साह प्रदर्शित

आगामी 16.09.2019 को होने वाले 8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन के लिए परिमंडल में उत्साहपूर्ण प्रचार सभाएं आयोजित हो रही हैं।

विभिन्न यूनियन्स द्वारा BSNLEU के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार से कर्मचारी किंचित भी प्रभावित नही है। वें इस तथ्य से पूर्ण रूप से वाकिफ है कि BSNL और BSNL कर्मियों के हित और भविष्य दोनों ही BSNLEU द्वारा किए जा रहे सतत संघर्ष की वजह से सुरक्षित है। BSNL का अभी तक PSU के रूप में बने रहना इसका स्वयं प्रमाण है।

विभिन्न स्थानों पर हुई BSNLEU की  सभाओं में  हमारे साथियों की अभूतपूर्व और उत्साहपूर्ण उपस्थिति इस बात की संकेतक है कि BSNLEU, मध्यप्रदेश परिमंडल में एक बड़ी जीत की ओर अग्रसर है।

भोपाल में 26.08.2019 को हुई ऐतिहासिक सीईसी... प्रदेश में जबरदस्त बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचे कॉमरेड्स...

26.08.2019 को BSNLEU की मध्यप्रदेश परिमंडल यूनियन की एक्सटेंडेड सीईसी मीटिंग भोपाल में बेहद प्रभावी तरीके से आयोजित की गई। प्रदेश में सभी जगह तेज बारिश के बावजूद बहोत बड़ी संख्या में हमारे साथियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में महासचिव कॉम पी अभिमन्यु ने यूनियन का लाल ध्वज और परिमंडल अध्यक्ष कॉम बी एस रघुवंशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात BSNLEU के प्रेरणास्त्रोत कॉम नायक के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। कॉम बी एस रघुवंशी ने अध्यक्षता की। वरिष्ठ लीडर्स परिमंडल यूनियन के एडवाइजर कॉम एस सी श्रीवास्तव, कॉम एच एस ठाकुर, कॉम एम एल चौधरी के अलावा कॉम प्रकाश शर्मा, परिमंडल सचिव व कॉम योगेश शर्मा, एसीएस मंचासीन थे। कॉम प्रकाश शर्मा, परिमंडल सचिव ने सभी का स्वागत किया और बेहद संक्षिप्त किन्तु प्रभावी उद्बोधन दिया। तत्पश्चात कॉम पी अभिमन्यु, महासचिव ने अपने उद्बोधन के जरिए सभी के मन में कंपनी और कर्मचारियों के भविष्य को ले कर व्याप्त विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया। महासचिव ने पूर्ण विश्वास के साथ कहा कि बीएसएनएल के समक्ष विद्यमान चुनौतियों का मुकाबला BSNLEU संयुक्त संघर्ष के माध्यम से कर बीएसएनएल को  पुनः एक बेहतरीन पीएसयू के रूप में स्थापित करने में कामयाब होगी। कॉम पी अभिमन्यु ने विगत वेरिफिकेशन पश्चात BSNLEU द्वारा लिए गए नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मियों के विभिन्न मुद्दे और उनके निराकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कॉम पी अभिमन्यु ने परिमंडल यूनियन की संगठनात्मक क्षमता की भूरी भूरी प्रशंसा की। मंदसौर से 50 से अधिक साथी कॉम के सी सेन के नेतृत्व में सीईसी में शामिल हुए। महासचिव व परिमंडल सचिव ने अपने उद्बोधन में मंदसौर टीम का विशेष उल्लेख किया।

कार्यक्रम में कॉम पी अभिमन्यु, जीएस को शॉल श्रीफल और मेमेंटो दे कर सम्मानित किया गया। उनका यह सम्मान उनके, अंतरराष्ट्रीय संगठन WFTU, टेलीकम्यूनिकेशन सेक्टर में सेक्रेटरी के रूप में चयन किए जाने पर किया गया।

अंत में एसीएस और संयोजक कॉम एच एस ठाकुर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

सीईसी की सफलता का श्रेय सभी जिला सचिवों, सीईसी पदाधिकारियों व अन्य साथियों की सक्रियता को जाता है। सभी का आभार।

डाऊनलोड कीजिए:

  1. Screenshot_2019-09-04-11-58-42-457_com.android.chrome.png
  2. MP meeting.pdf

8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन को ले कर कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा निर्देश जारी

8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन को ले कर कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा विभिन्न प्रक्रियाओं के संपादन हेतु  निर्देश जारी किए गए हैं।

डाऊनलोड कीजिए:

  1. CRO-RO.pdf

वेतन भुगतान में विलंब... CHQ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी...

अगस्त 2019 के वेतन भुगतान में विलंब को ले कर बीएसएनएल एम्प्लॉईज यूनियन द्वारा 03.09.2019 को देश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है। आज का प्रदर्शन इसलिए भी जरूरी है कि वेतन भुगतान में विलंब प्रबंधन की आदत सी बनती जा रही है। इस प्रवृत्ति का विरोध नही करने की स्थिति में कॉर्पोरेट मैनेजमेंट इस गंभीर स्थिति को सहजता से लेता रहेगा। ऐसी स्थिति में मूक दर्शक बनकर हम नही बैठ सकते हैं। इसीलिए एक सजग यूनियन होने के नाते, आज BSNLEU द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस संबंध में CHQ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई है।

डाऊनलोड कीजिए:

  1. hindi pressstatement.pdf

अगस्त 2019 के वेतन के तुरंत भुगतान की मांग को ले कर 03-09-2019 को प्रदर्शन आयोजित करें

अगस्त माह के वेतन का भुगतान नही हुआ है। यह भी ज्ञात नही है कि भुगतान कब होगा। इस वर्ष में यह तीसरी बार है, जब कर्मचारियों के वेतन भुगतान में विलंब हो रहा है। सरकार/DoT द्वारा जान बूझ कर कर्मचारियों को परेशान करने के लिए ऐसा तनावपूर्ण वातावरण निर्मित किया जा रहा है। हमारे पास यह मानने के लिए पर्याप्त कारण है कि वेतन भुगतान में विलंब, कर्मचारियों को VRS स्वीकारने के लिए बाध्य करने और फिर VRS लेने हेतु किए जा रहे षडयंत्र का हिस्सा है। इसीलिए, BSNLEU ने कर्मचारियों को अगस्त 2019 के वेतन के तुरंत भुगतान की मांग को ले कर 03-09-2019 को देश भर में प्रदर्शन आयोजित करने का आव्हान किया है। BSNLEU की  जिला यूनियन से अनुरोध है कि प्रभावी रूप से प्रदर्शन आयोजित करें। 

डिफेंस के कर्मचारियों की हड़ताल वापिस

कॉम पी अभिमन्यु, महासचिव के देर रात प्राप्त मैसेज के अनुसार डिफेंस के कर्मचारियों की हड़ताल वापिस ले ली गई है। इसलिए हमें 27.08.2019 को प्रदर्शन नही करना है।

श्री अरुण जेटली, भूतपूर्व वित्त मंत्री का निधन... BSNLEU की विनम्र श्रद्धांजलि...

भूतपूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ लीडर्स में से एक श्री अरुण जेटली का निधन हो गया। विगत दिनों उनका गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था और वें कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। स्वास्थ्य ठीक न होने से श्री जेटली ने लोकसभा का चुनाव लड़ने से भी इंकार कर दिया था। उनके निधन से राष्ट्र ने एक अनुभवी नेता को खो दिया है। BSNLEU, श्री जेटली को विनम्र श्रद्धान्जलि अर्पित करती है और उनके परिवार के प्रति दिली संवेदनाओं व्यक्त करती है।