logo

बी एस एन एल एम्प्लॉईज यूनियन
मध्यप्रदेश परिमंडल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई

बीएसएनएल और बीएसएनएल एम्प्लॉईज की सुदृढ़ता में हमारी महिला कर्मियों की अहम भूमिका रही है। बीएसएनएल एम्प्लॉईज यूनियन सभी महिला कॉमरेड्स को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके संगठन के प्रति समर्पण भाव के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उन्हें बधाई देती है।

बीएसएनएल एम्प्लॉईज यूनियन, मध्यप्रदेश परिमंडल यूनियन की ओर से सभी साथियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई...

VRS ऑप्टीज के लिए पेंशन कम्युटेशन और 3rd PRC के मुद्दे पर सुरक्षा मुहैया करवाने हेतु न तो BSNL मैनेजमेंट और न ही DoT इच्छुक है- VRS ऑप्टीज से अनुरोध हैं कि वें पुनर्विचार करें और उचित निर्णय लेवें

VRS विण्डोज 03.12.2019 को बंद होने जा रही है। इसमें कुछ ही दिन शेष हैं। VRS-2019 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण अनिश्चितताओं को  BSNL मैनेजमेंट और DoT अभी तक स्पष्ट नही कर पाए हैं। इससे यह स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि यूनियन्स और एसोसिएशन्स की मांग अनुसार निम्न सुरक्षोपाय (safeguards) सुनिश्चित करने हेतु न तो BSNL मैनेजमेंट और न ही DoT तैयार है।

(1) पेंशन कम्युटेशन

VRS पर जा रहे कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपायों की सुनिश्चितता हेतु पेंशन कम्युटेशन नियम 1981 में संशोधन हो। यह मांग इसलिए की जा रही है कि, पेंशन कम्युटेशन नियम 1981 के अनुसार कर्मचारी को पेंशन कम्युटेशन हेतु अपने रिटायरमेंट के एक वर्ष के भीतर आवेदन देना होता है। जबकि VRS-2019 के अनुसार VRS ऑप्टीज को पेंशन कम्युटेशन उनकी आयु 60 वर्ष पूर्ण होने पर ही दिया जाएगा।

किन्तु, अभी विद्यमान नियमों के अनुसार  VRS पर जाने वाले उन सभी कर्मचारियों को, जो  1 वर्ष की समयावधि पश्चात पेंशन कम्युटेशन हेतु आवेदन देंगे,  मेडिकल जांच करवाना होगी, जिससे कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग के लिए अनावश्यक पेचीदगियां और समस्याएं निर्मित होगी।

इसके अलावा, VRS ऑप्टी की VRS पर जाने की दिनांक से 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के मध्य यदि मृत्यु हो जाती है तो VRS ऑप्टी के परिवार को पेंशन कम्युटेशन का लाभ नही मिलेगा। फलस्वरूप, VRS ऑप्टी के परिवार को भारी नुकसान होगा। वर्तमान नियमों में इस प्रावधान का समावेश है। अतः, यूनियन्स व एसोसिएशन्स ने मांग की है कि, VRS ऑप्टीज को, उक्त क्लॉज़ से,  विशेष प्रकरण मान कर, छूट दी जाए। उपर्युक्त दोनों ही छूट (relaxations) डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर द्वारा पेंशन कम्युटेशन नियम 1981में संशोधन करने पर ही दी जा सकती है। इस संबंध में BSNL मैनेजमेंट या DoT द्वारा किसी भी प्रकार के मौखिक या लिखित आश्वासन देने से उद्देश्य पूर्ति नही होगी। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि VRS ऑप्टीज के लिए इन मुद्दों पर आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु न तो BSNL मैनेजमेंट और न ही DoT ने कोई कदम उठाए हैं।

(2) 3rd PRC की पात्रता

माननीय सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय (judgement) कहता है कि, जो कर्मचारी VRS पर जाता है, उसे कुछ समय पश्चात और पूर्व दिनांक से हुए पे रिवीजन की पात्रता नही होगी। VRS 2019 के प्रावधान अनुसार भी जो कर्मचारी VRS पर जाएंगे उन्हें 3rd PRC की पात्रता नही होगी। VRS 2019 के Para 8 (viii) में भी यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि

" इस योजना के अंतर्गत देय लाभ के रूप में ही, इस योजना में समाहित या अन्य, सभी प्रकार के क्लेम्स का पूर्ण रूप से अंतिम निपटान (full & final settlement) माना जाएगा।"

इसका मतलब यह है कि VRS ऑप्टीज को दिया जा रहा एक्सग्रेशिया फुल और फाइनल सेटलमेंट है और इसके पश्चात उन्हें कुछ समय बाद पूर्व दिनांक से लागू होने पर 3rd PRC की पात्रता नही होगी।

यूनियन्स और एसोसिएशन्स ने मांग की है कि BSNL मैनेजमेंट यह आश्वासित करे कि VRS ऑप्टीज को 3rd PRC की पात्रता होगी। किन्तु, इस तरह का आश्वासन देने हेतु BSNL मैनेजमेंट ने कोई पहल नही की है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि VRS ऑप्टीज को 3rd PRC का लाभ नही मिलेगा।

ऊपर उल्लेखित परिप्रेक्ष्य में, जिन कर्मचारियों ने VRS का ऑप्शन दे दिया है, उनसे अनुरोध है कि वें पुनर्विचार करें और 03-12-2019 को VRS विंडो बंद होने के पूर्व उचित निर्णय लें।

BSNL कर्मियों के वेज रिवीजन के सवाल पर माननीय संचार मंत्री का संसद में बयान...

कॉम पी षणमुगम, माननीय सांसद एवं महासचिव, LPF द्वारा कल संसद में BSNL कर्मियों को  01.01.2017 से देय वेज रिवीजन पर सवाल उठाया गया था। माननीय संचार मंत्री ने जवाब दिया कि वेज रिवीजन का मुद्दा एक उपलब्ध विकल्प है और ज्यों ही BSNL का रिवाइवल होगा, इसकी संभावनाएं खोजी जाएंगी। यह बताने की जरूरत नही है कि BSNL कर्मियों के वेज रिवीजन के मुद्दे पर माननीय संचार मंत्री की ओर से यह बेहद सकारात्मक प्रतिसाद है।

सरकार के पास सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष या 33 वर्ष की सेवा, जो भी पहले हो, निर्धारित करने का कोई प्रस्ताव नही है- वित्त राज्य मंत्री ने लोकसभा में सूचित किया

कुछ षड्यंत्रकारी तत्वों द्वारा आधारहीन अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि सरकार, सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष या 33 वर्ष की सेवा, जो भी पहले हो, निर्धारित करने जा रही है। यह अफवाह भी एक बड़ी धमकी ही थी जिसकी वजह से कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में VRS हेतु ऑप्ट किया। बहरहाल, श्री अनुराग सिंह ठाकुर, वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री ने लोकसभा में कल जानकारी दी कि सरकार के पास सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष या 33 वर्ष की सेवा, जो भी पहले हो, निर्धारित करने का कोई प्रस्ताव नही है।

डाऊनलोड कीजिए:

  1. Lok-Sabha-Question-US-1234-Hindi.pdf
  2. AU1234_Final.pdf

भूख हड़ताल - 25.11.2019

25.11.2019 को भूख हड़ताल हेतु प्रबंधन को दिए गए नोटिस में निम्न डिमांड्स शामिल हैं।

मांग पत्र : (Charter of Demands)

(1) VRS 2019 के संबंध में त्वरित कार्यवाही:

(a) VRS पर जाने वालों को पेंशन कम्युटेशन के भुगतान में आ रही बाधाओं को दूर करने हेतु CCS पेंशन रूल्स 1972 में आवश्यक संशोधन करें।

(b) VRS पर जाने वालों को, पूर्व दिनांक से कार्यान्वित होने पर, 3rd PRC का लाभ सुनिश्चित करें।

(2) BSNL कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र रोल बैक न करें। BSNL में समावेश (एब्सॉर्प्शन) के समय, BSNL के पत्र क्रमांक BSNL/4SR/2000 दिनांक 02 जनवरी, 2001 द्वारा किए गए वादे का सम्मान करें, जिसमें कहा गया है कि " नॉन बोर्ड लेवल के BSNL कर्मचारियों की सुपरएन्युएशन उम्र सरकार के नियमों के अनुसार नियंत्रित (regulate) की जाएगी।

(3) रिटायरमेंट की उम्र कम करने, स्थानांतरण, कार्याधिकता आदि के संबंध में भय निर्मित कर कर्मचारियों पर VRS पर जाने का दबाव न बनावें।

(4) BSNL की 4G सेवाएं शीघ्र शुरू करें।

(5) 3rd पे रिवीजन का अविलंब निराकरण करें।

(6) BSNL रिटायरिज की पेंशन रिवीजन सुनिश्चित करें। पेंशन रिवीजन को पे रिवीजन से पृथक करें।

(7) कर्मचारियों को वेतन का समय पर भुगतान।

(8) GPF कॉन्ट्रिब्यूशन, सोसाइटी बकाया, बैंक लोन की EMI, LIC का प्रीमियम, यूनियन सब्सक्रिप्शन आदि की मई 2019 से रोकी गई रिकवरीज का संबंधित संस्थाओं को शीघ्र प्रेषण।

(9) कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को वेजेस का त्वरित भुगतान।

(10) VRS पश्चात परिदृश्य (स्थिति) को दृष्टिगत रख कर ट्रांसफर्स, मैनपावर मैनेजमेंट और BSNL के स्वरूप (स्ट्रक्चर) के संबंध में यूनियन्स व एसोसिएशन्स से शीघ्र चर्चा करें। इन प्रकरणों में यूनियन्स व एसोसिएशन्स को दरकिनार कर मनमाने तरीके से निर्णय नही लिया जाए।

(11) डायरेक्टली रिक्रूटेड कर्मचारियों को 30% सुपरएन्युएशन लाभ के मुद्दे का निराकरण करें।

यह अत्यंत स्पष्ट रूप से सूचित किया जाता है कि उपरोक्त मुद्दों के निराकरण हेतु DoT और BSNL मैनेजमेंट द्वारा आवश्यक कदम नही उठाए जाते हैं तो हम कर्मचारियों को VRS-2019 हेतु दिए गए ऑप्शन वापस लेने हेतु अपील करने के लिए बाध्य होंगे।

डायरेक्टर (HR) और 25-11-2019 को भूख हड़ताल हेतु नोटिस जारी करने वाली यूनियन्स के बीच हुई चर्चा का विवरण

कल दिनांक 22.11.2019 को श्री अरविंद वडनेरकर, डायरेक्टर (HR) और BSNLEU, BTEU, FNTO, BSNL MS, ATM और BSNL OA के महासचिवों/प्रतिनिधियों के बीच चर्चा हुई। चर्चा का विवरण निम्नानुसार है:

(1) VRS ऑप्टीज के लिए पेंशन कम्युटेशन से जुड़ी समस्याएं...

VRS-2019 के अनुसार VRS ऑप्टीज को पेंशन के कम्युटेशन की पात्रता 60 वर्ष की उम्र पूर्ण करने पर ही होगी। किन्तु, अभी विद्यमान नियमों के अनुसार रिटायरी को उनके रिटायरमेंट पश्चात 1 वर्ष की समयावधि में ही पेंशन कम्युटेशन हेतु आवेदन देना होता है। ऐसा नही होने पर, उन्हें मेडिकल जांच करवाना जरूरी है, जिससे VRS ऑप्टीज के लिए अनावश्यक समस्याएं निर्मित होगी। इसके अलावा, VRS ऑप्टी की VRS पर जाने की दिनांक से 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के मध्य यदि मृत्यु हो जाती है तो VRS ऑप्टी के परिवार को पेंशन कम्युटेशन का लाभ नही मिलेगा। फलस्वरूप, VRS ऑप्टी के परिवार को भारी नुकसान होगा। अतः, यूनियन्स ने मांग की कि पेंशन कम्युटेशन के नियमों में आवश्यक परिवर्तन किए जाएं, जिससे कि VRS ऑप्टीज को ऊपर उल्लेखित समस्याओं का सामना न करना पड़े। किन्तु, मैनेजमेंट पक्ष द्वारा इस समस्या का कोई ठोस निदान प्रस्तुत नही किया गया।

(2) VRS ऑप्टीज को 3rd PRC की पात्रता...

माननीय सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय (judgement) कहता है कि, जो कर्मचारी VRS पर जाता है, उसे पूर्व दिनांक से हुए पे रिवीजन की पात्रता नही होगी। साथ ही, VRS-2019 में भी यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि " इस योजना के अंतर्गत देय लाभ के रूप में ही, इस योजना में समाहित या अन्य, सभी प्रकार के क्लेम्स का पूर्ण रूप से अंतिम निपटान (full & final settlement) माना जाएगा।" VRS 2019 का यह प्रावधान, यह स्पष्ट  करता है कि VRS ऑप्टीज को पे रिवीजन का लाभ नही मिलेगा। अतः, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के जजमेंट और VRS 2019 के प्रावधान के परिप्रेक्ष्य में यूनियन्स ने यह मांग की कि BSNL मैनेजमेंट यह स्पष्ट रूप से प्रतिबद्धता प्रदर्शित (commitment) करे कि VRS ऑप्टीज को, पूर्व दिनांक से कार्यान्वयन होने की स्थिति में , 3rd PRC का लाभ मिलेगा। किन्तु, प्रबंधन द्वारा इस संबंध में कोई वादा (commitment) नही किया गया।

(3) रिटायरमेंट की उम्र के संबंध में BSNL के निर्मिति के समय की गई प्रतिबद्धता (कमिटमेंट)का कार्यान्वयन...

BSNL मैनेजमेंट द्वारा उनके पत्र क्रमांक BSNL/4/SR/2000 दिनांक 02 जनवरी, 2001 द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि   BSNL में समाहित कर्मचारियों की सुपरएन्युएशन उम्र सरकार के नियमों के अनुसार नियंत्रित (regulate) की जाएगी। किन्तु, इस आदेश के विपरीत, कर्मचारियों को धमकाया जा रहा है कि BSNL कर्मचारियों की उम्र घटा कर 58 कर दी जाएगी। अतः, यूनियन्स ने मांग की कि मैनेजमेंट कमिटमेंट करे कि ऊपर उल्लेखित पत्र में किए गए आश्वासन का का सम्मान किया जाएगा। किन्तु, जैसा कि अपेक्षित था, मैनेजमेंट  इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार का स्पष्ट कमिटमेंट करना टालता रहा।

(4) VRS पश्चात परिदृष्य में स्थानांतरण और कार्याधिकता से निपटने हेतु रणनीति (roadmap)...

यूनियन्स द्वारा कड़े शब्दों में शिकायत की गई कि BSNL के उच्च अधिकारी कर्मचारियों को धमकियां देने में लिप्त हैं, कि VRS पर नही जाने की स्थिति में उन्हें स्थानांतरित कर दिया जाएगा। यूनियन्स द्वारा, इस तरह की धमकियां देने में शामिल उच्च अधिकारियों के नाम भी बता दिए गए और मैनेजमेंट से यह कमिटमेंट की मांग की कि कर्मचारियों का दुर्भावनापूर्ण तरीके से स्थानांतरण नही किया जाएगा। इस मुद्दे पर मैनेजमेंट का रुख सकारात्मक रहा।

(5) वेतन का भुगतान, रिकवरीज का प्रेषण और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का भुगतान...

यूनियन्स ने मांग की कि अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान शीघ्र किया जाए, साथ ही मई 2019 से कर्मचारियों के वेतन से की गई रिकवरीज भी संबंधित संस्थाओं को अविलंब प्रेषित की जाए। उन्होंने यह भी मांग रखी कि कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के 10 माह के वेजेस के एरीअर्स का भी तत्काल भुगतान किया जाए। किन्तु, इन मुद्दों पर मैनेजमेंट पक्ष कोई आश्वासन नही दे सका।

(6) 3rd PRC और पेंशन रिवीजन...

यूनियन्स की ओर से मांग की गई कि इन मुद्दों का शीघ्र निराकरण किया जाए। किन्तु, मैनेजमेंट की ओर से कहा गया कि इन मुद्दों पर सेक्रेटरी, टेलीकॉम से चर्चा करना जरूरी है, जिसके लिए BSNL मैनेजमेंट द्वारा यथाशीघ्र मीटिंग आयोजित की जाएगी।

(7) 4G सेवाओं की शुरुआत...

यूनियन्स ने मांग की कि सरकार द्वारा आवंटित स्पेक्ट्रम का उपयोग कर 4G सेवा शीघ्र शुरू की जाए। इस मुद्दे पर मैनेजमेंट पक्ष की ओर से बताया गया कि BSNL की 4G सेवा 31 मार्च, 2020 के पूर्व शुरू कर दी जावेगी।

चर्चा 2 घंटे से अधिक समय तक चली। मीटिंग समाप्त होने के पश्चात, जिन प्रतिनिधियों ने चर्चाओं में शिरकत की थी, उन्होंने मीटिंग के परिणाम की समीक्षा की। सभी प्रतिनिधि इस मत (opinion) पर एकमत थे कि मैनेजमेंट पक्ष का रुख (response) असंतोषजनक था और भूख हड़ताल तय कार्यक्रम अनुसार करने का निर्णय लिया गया।

25-11-2019 को भूख हड़ताल- प्रबंधन से हुई वार्ता विफल

आज 22.11.2019 को डायरेक्टर (HR) और BSNLEU, BTEU, FNTO, BSNL MS, ATM और BSNL OA के महासचिवों/प्रतिनिधियों के बीच भूख हड़ताल हेतु प्रेषित नोटिफिकेशन पर चर्चा हुई।GM(Estt.) और GM(SR) भी उपस्थित थे। महत्वपूर्ण मुद्दों पर कोई सहमति नही बनीं। विशेष रूप से VRS ऑप्टीज के लिए पेंशन  कम्युटेशन के मुद्दे से जुड़ी समस्याएं व 3rd पे रिवीजन का लाभ बाबद मैनेजमेंट द्वारा कोई आश्वासन नही दिया जा सका। मैनेजमेंट ने, अक्टूबर के वेतन भुगतान, रिकवरीज का प्रेषण और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के वेजेस हेतु भी कोई आश्वासन नही दिया। अतः यह निर्णय लिया गया कि 25-11-2019 को भूख हड़ताल का कार्यक्रम जारी रखा जाए। सभी डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज इस कार्यक्रम को वृहद रूप से सफल बनाने हेतु हर संभव प्रयास करें।

कर्मचारियों को VRS ऑप्शन वापस लेने का आव्हान किया जाएगा- ट्रेड यूनियन्स की, सेक्रेटरी टेलीकॉम और CMD BSNL को चेतावनी

VRS 2019 की खामियों कमियों को समझे बगैर कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में VRS हेतु ऑप्ट किया है। VRS से जुड़े कई मुद्दों का निराकरण किए बगैर BSNL मैनेजमेंट द्वारा कर्मचारियों को VRS पर जाने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। पेंशन कम्युटेशन, पूर्व दिनांक से 3rd PRC की पात्रता, रिटायरमेंट की उम्र के संबंध में 2000 में दिए गए वादे (committment) का सम्मान, ट्रांसफर और वर्क लोड की धमकियां आदि कुछ मुद्दे हैं जिनका समाधान जरूरी है। जो कर्मचारी VRS पर जाएंगे उन्हें पेंशन कम्युटेशन और  3rd PRC की पात्रता जैसे मुद्दों का निराकरण न होने की स्थिति में बहुत अधिक नुकसान होगा। इन मुद्दों के शीघ्र निराकरण की मांग करते हुए BSNLEU, BTEU, FNTO, BSNL MS, BSNL ATM और BSNL OA ने 25.11.2019 को एक दिवसीय भूख हड़ताल का आव्हान किया है। इन संगठनों ने सेक्रेटरी टेलीकॉम और CMD BSNL को लिखा है कि इन मुद्दों का निराकरण न होने की स्थिति में कर्मचारियों को VRS ऑप्शन वापस लेने का आव्हान किया जाएगा।

VRS और अन्य महत्वपूर्ण ज्वलंत मुद्दों के लिए 25.11.2019 को देश भर में व्यापक (massive) भूख हड़ताल

BSNLEU द्वारा 20.11.2019 से होने वाली 3 दिवसीय भूख हड़ताल वापिस लिए जाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की जा चुकी है। AUAB के सभी घटकों में भूख हड़ताल करने के मुद्दे पर आम सहमति न बन पाने की वजह से कार्यक्रम  त्यागना पड़ा। फिर भी, BSNLEU ने महसूस किया कि VRS से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और कर्मचारियों के अन्य ज्वलंत मुद्दों के लिए आंदोलनात्मक कार्यक्रम करना जरूरी है। विगत दो दिनों में, आंदोलन कार्यक्रम आयोजित करने के लिए नॉन एग्जीक्यूटिव्ज की सभी ट्रेड यूनियन्स से संपर्क किया गया। परिणामस्वरूप, विभिन्न संगठन 25.11.2019 को कॉर्पोरेट ऑफिस, सर्किल और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर एक दिवसीय भूख हड़ताल आयोजित करने के लिए सहमत हुए। BSNLEU का अन्य ट्रेड यूनियन्स को इस भूख हड़ताल से दूर रखने का कोई उद्देश्य नही है। सभी संगठन, जो VRS के प्रकरण में हो रहे अन्याय और अन्य मुद्दों के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के इच्छुक हैं, 25.11.2019 को भूख हड़ताल करने हेतु साथ आए हैं। सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से अनुरोध है कि वें अन्य सहभागी संगठनों से त्वरित संपर्क कर 25.11.2019 को, एक दिवसीय हड़ताल व्यापक तौर पर आयोजित करें।

डाऊनलोड कीजिए:

  1. hunger strike on 25.11.2019 (notification)1.pdf

सीईसी मीटिंग हेतु स्पेशल सीएल

भोपाल में दिनांक 17.11.2019 को होने वाली सीईसी में शिरकत करने हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान करने के लिए  परिमंडल प्रबंधन द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है।

डाऊनलोड कीजिए:

  1. Grant of Special CL BSNLEU 16112019_20191116.pdf

BSNL में पूर्ण असमंजस की स्थिति - BSNL, कर्मचारियों और VRS ऑप्टीज के हितों की रक्षा के लिए 20 नवंबर, 2019 से 3 दिवसीय भूख हड़ताल का AUAB का निर्णय...

AUAB की मीटिंग 14.11.2019 को सम्पन्न हुई। मीटिंग में BSNLEU, NFTE, SNEA, AIBSNLEA, FNTO, BSNL MS, SNATTA, BSNL ATM और BSNL OA के महासचिव/ प्रतिनिधि शामिल हुए। मीटिंग में मैनेजमेंट द्वारा अक्टूबर माह के वेतन भुगतान हेतु कोई भी कदम न उठाए जाने पर गंभीरता के साथ चिंता व्यक्त की गई। कर्मचारी, उनके वेतन से कटौती की गई रिकवरी राशि, विगत 6 माह से संबंधित संस्थाओं को प्रेषित न किए जाने से अव्यक्त परेशानियों का सामना कर रहे हैं। साथ ही, मीटिंग में सरकार द्वारा 4G स्पेक्ट्रम आवंटित किए जाने के निर्णय के बावजूद , BSNL मैनेजमेंट की 4G सेवाओं की,त्वरित शुरुआत न किए जाने की अक्षमता पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।

VRS के नाम पर कर्मचारियों को डरा धमका कर, दबाव बना कर  बड़ी संख्या में घर भेजा जा रहा है। वास्तव में यह FRS (Forced Retirement Scheme- बलपूर्वक सेवा निवृत्ति) बन चुकी है। कर्मचारियों को लगातार, रिटायरमेंट की उम्र घटा कर 58 वर्ष करने की धमकियां दी जा रही है। 3rd पे रिवीजन, पेंशन रिवीजन क्या पूर्व दिनांक से लागू होने पर प्राप्त होगा या नही, इस पर एक बड़ा प्रश्रचिन्ह VRS ऑप्टीज के समक्ष विद्यमान है।

VRS ऑप्टी को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पेंशन कम्युटेशन प्राप्त हो सकेगा। किन्तु, वर्तमान नियमों के अनुसार, रिटायर हो रहे कर्मचारी को पेंशन कम्युटेशन आवेदन अपने रिटायरमेंट होने के पश्चात एक वर्ष की अवधि में ही देना होता है। अन्यथा, उसे मेडिकल जांच करवाना जरूरी होगा। यह मुद्दा, सभी VRS ऑप्टीज के लिए एक बड़ी समस्या निर्मित करेगा। 

यदि VRS ऑप्टी की 60 वर्ष पूर्ण करने के पूर्व ही मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को पेंशन कम्युटेशन का लाभ नही मिलेगा। यह VRS ऑप्टी के परिवार के लिए एक बड़ा नुकसान साबित होगा।

इन सभी मुद्दों का निराकरण किए बगैर, कर्मचारियों को VRS ऑप्ट करने हेतु बाध्य किया जा रहा है। बड़े पैमाने पर होने वाले इस VRS पश्चात, कार्य की अधिकता से कैसे निपटा जाएगा या कंपनी का स्वरूप कैसा रहेगा ? मैनेजमेंट इन मुद्दों पर अभी से ही यूनियन्स और एसोसिएशन्स से चर्चा हेतु बिल्कुल भी चिंतित नही है। वें तो केवल कर्मचारियों की वृहद पैमाने पर छंटनी करने के ही इच्छुक हैं। 

AUAB की मीटिंग में 20, 21 और 22 नवंबर, 2019 को, 3 दिन लगातार कॉर्पोरेट, सर्किल और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर इन सभी मुद्दों के निराकरण की मांग करते हुए भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। सभी डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध हैं कि वें AUAB के अन्य घटकों से समन्वय कर प्रभावी रूप से  भूख हड़ताल कार्यक्रम आयोजित करें। 

आकस्मिक सीईसी मीटिंग 17.11.2019 को भोपाल में...

ग़ाज़ियाबाद सीईसी में लिए गए निर्णय अनुसार, ग़ाज़ियाबाद सीईसी के निर्णयों से अवगत कराने के लिए मध्यप्रदेश परिमंडल की आकस्मिक सीईसी मीटिंग भोपाल में 17.11.2019 को प्रातः 10.30 बजे, परिमंडल कार्यालय परिसर में स्थित मनोरंजन कक्ष में होगी।

इस सीईसी में 16.09.2019 को हुए चुनावों की समीक्षा, 8 जनवरी 2020 की हड़ताल, VRS आदि मुद्दों पर चर्चा होगी।

सीईसी में केवल जिला सचिव , सर्किल पदाधिकारी एवं परामर्श मंडल के सदस्य उपस्थित रहेंगे। सीईसी का समापन शाम 5 बजे तक करने के प्रयास किए जाएंगे। तदनुसार रिजर्वेशन करवाएं।

सीईसी का आयोजन परिमंडल यूनियन द्वारा किया जा रहा है। 

सीईसी में सीएचक्यू का प्रतिनिधित्व भी कॉम प्रकाश शर्मा, सह महासचिव करेंगे।

डाऊनलोड कीजिए:

  1. Screenshot_2019-11-14-13-12-15-307_com.intsig.camscanner.png

VRS का मतलब नियोक्ता और कर्मचारी के बीच संबंधों की पूर्ण इतिश्री (समाप्ति) है... इस अनुसार, जो कर्मचारी VRS पर जाएंगे उन्हें पूर्व प्रभाव से देय पे रिवीजन की पात्रता नही होगी...

कुछ कर्मचारी आशंका व्यक्त कर रहें हैं कि जो कर्मचारी VRS पर जाएंगे, क्या उन्हें पे रिवीजन की पात्रता होगी। दिल्ली हाइकोर्ट द्वारा 26 फरवरी 2017 को संजय बिहारी विरुद्ध IFCI लिमिटेड के प्रकरण में दिए गए जजमेंट के अनुसार जो कर्मचारी VRS पर जाएंगे उन्हें उनके सेवाकाल की अवधि के लिए पूर्व प्रभाव से देय पे रिवीजन की पात्रता नही होगी। इससे संबंधित जजमेंट निम्नानुसार है:-

यह (VRS) आदान प्रदान हेतु एक पैकेज डील है। इसी लिए व्यावसायिक क्षेत्र (business world) में इसे "गोल्डन हैंडशेक" के नाम से जाना जाता है। इस राशि के भुगतान का आशय ही नियोक्ता और कर्मचारी के बीच विधिक संबंधों की पूर्ण समाप्ति है। एक बार भुगतान हो जाने पर एवं कर्मचारी के कंपनी या उपक्रम के अधीन कार्यरत न रहने पर , वह अपने पूर्व नियोक्ता से अपने सभी अधिकारों का परित्याग कर देता है, और उसके पूर्व के अधिकारों की प्राप्ति हेतु उसे किसी भी प्रकार से उद्वेलित (agitating) होने का प्रश्न ही नही है, जिसमें पूर्व समयावधि के पे स्केल में वृद्धि की मांग करना भी शामिल है। 

छोटे स्तर के कर्मचारियों के लिए VRS लाभप्रद नही है...

प्रबंधन और उनके कुछ एजेंट्स यह प्रचारित कर रहे हैं कि VRS बेहद आकर्षक है। किन्तु यह छोटे स्तर के कर्मचारियों के लिए लाभप्रद नही है। सही कहा जाए तो, छोटे स्तर के कर्मचारी जैसे टेलीकॉम टेक्नीशियन्स यदि VRS पर जाते हैं तो उन्हें अत्यधिक नुकसान होगा।

जिस टेलीकॉम टेक्नीशियन की बेसिक पे रु 21,730 है और जिनकी अभी 3 वर्ष 4 माह की सर्विस शेष है, उनका विवरण निम्नानुसार है। 

वेतन का नुकसान

यदि ये टेलीकॉम टेक्नीशियन VRS पर जाते हैं तो उनको रु 16,42,800 एक्सग्रेशिया के रूप में प्राप्त होंगे। 

वें यदि अपनी शेष सर्विस 60 वर्ष तक जारी रखते हैं तो उन्हें  शेष  सर्विस अवधि के लिए बेसिक पे + DA के रूप में रु 21,90,400 प्राप्त होंगे। इसका मतलब, VRS लेने पर उन्हें केवल पे+DA के रूप में ही रु 5,47,600 का नुकसान होगा।

इसके अलावा, एक्सग्रेशिया की राशि रु 16,42,800 के लिए उनका इनकम टैक्स भी कटेगा। साथ ही, सोसाइटी लोन, बैंक लोन और अन्य सभी प्रकार के लोन जैसे हाउस बिल्डिंग आदि की भी कटौती होगी। अंततः, एक्सग्रेशिया की बेहद कम राशि कर्मचारी को प्राप्त होगी।

उपर्युक्त के अलावा, उन्हें, 'C' क्लास शहर में पोस्टिंग होने के बावजूद जहां 10% HRA की पात्रता है, रु 2173 का प्रत्येक माह HRA का भी नुकसान होगा। यानी, 3 वर्ष और 4 माह में  रु 86,920/-  की कुल हानि होगी।

साथ ही, सुपरएन्युएशन की दिनांक तक सेवा में रहने पर उन्हें 3 इन्क्रीमेंट भी मिलेंगे। इन 3 इन्क्रीमेंट की वजह से 60 वर्ष की उम्र में रिटायर होने की वजह से ज्यादा पेंशन प्राप्त होगी।

पेंशन का नुकसान

यदि उपर्युक्त कर्मचारी VRS पर जाता है तो उन्हें रु 10,865 पेंशन प्राप्त होगी।

यदि वो अपनी सर्विस जारी रखते हैं और 3 वर्ष 4 माह पश्चात 60 वर्ष की आयु में रिटायर होते हैं तो उन्हें रु 11,885 पेंशन प्राप्त होगी (3 इन्क्रीमेंट जोड़ कर)।

अतः, केवल मूल पेंशन में ही कर्मचारी को रु 1,020 प्रति माह का नुकसान होगा। इसके अलावा, बेसिक पेंशन पर उन्हें देय DA का भी प्रति माह नुकसान होगा। आज के DA के रेट 152% अनुसार यह नुकसान रु 1,550 होगा। इस प्रकार, कुल मिला कर पेंशन में रु 2,570 का नुकसान प्रतिमाह होगा। यह पेंशन में एक बड़ा नुकसान होगा, उनके जीवित रहने तक। इसके अतिरिक्त कर्मचारी का ग्रेच्यूईटी और कम्युटेशन में भी नुकसान होगा।

कर्मचारियों में भय निर्मित करने के लिए कई प्रकार की अफवाहें भी फैलाई जा रही है, जिससे कि बड़ी संख्या में कर्मचारी VRS ऑप्ट करें। प्रसारित की जारी विभिन्न अफवाहों /असमंजस (confusions) का जवाब निम्नानुसार है। 

58 वर्ष

कैबिनेट द्वारा रिटायरमेंट की आयु घटा कर 58 वर्ष कर दी गई है, इस अफवाह की वजह से बड़ी संख्या में कर्मचारी VRS पर जा रहे हैं। यह पूर्णतः गलत सूचना है। यदि कैबिनेट द्वारा रिटायरमेंट की आयु घटा कर 58 वर्ष करने का निर्णय ले लिया गया है तो उसकी घोषणा अभी तक खुले तौर क्यों नही की गई है?

यह सत्य है कि इस तरह का, रिटायरमेंट की आयु 58 वर्ष किए जाने का, कोई भी निर्णय कैबिनेट द्वारा नही लिया गया है।

कुछ षड्यंत्रकारी तत्वों द्वारा कर्मचारियों में भय निर्मित कर उन्हें VRS पर जाने हेतु बाध्य करने के उद्देश्य से यह अफवाह प्रसारित की जा रही है।

33 वर्ष की सर्विस पश्चात छंटनी

बड़े पैमाने पर यह अफवाह भी फैलाई जा रही है कि ऐसे कर्मचारी जिनकी 33 वर्ष की सर्विस पूर्ण हो गई हों या 60 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, केंद्र सरकार छंटनी करने जा रही है। यह भी पूर्ण रूप से झूठी खबर है। दिनांक 24.09.2019 के टाइम्स ऑफ इंडिया में यह स्पष्ट किया जा चुका है कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नही है।

केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु कम करने की कोई योजना नही है - अफवाहों पर विश्वास न करें...

रिटायरमेंट की आयु कम करने के संबंध में सोशल मीडिया में जबरदस्त रूप से चल रही अफवाहों के संबंध में CHQ को काफी क्वेरीज प्राप्त हो रही है। इन अफवाहों के अनुसार , सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को 33 वर्ष सेवा या 60 वर्ष की आयु ,जो भी पहले हो, पूर्ण करने पर रिटायर करने की योजना बना रही है। यह खबरें निहित उद्देश्य रखने वाले तत्वों द्वारा  कर्मचारियों में हड़कंप मचाने के उद्देश्य से प्रसारित की जा रही है, वह भी ऐसे समय में, जब BSNL मैनेजमेंट VRS योजना कार्यान्वित कर रहा है। यह अफवाहें न केवल झूठी है, बल्कि पूर्णतः निराधार भी है। इस संबंध में 24 सितंबर, 2019 के टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार में खबर प्रकाशित हुई है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि केंद्र सरकार के पास रिटायरमेंट आयु कम करने का कोई प्रस्ताव नही है। हम, हमारे साथियों के लाभ के लिए वह खबर पुनः प्रस्तुत कर रहे हैं।

AUAB की मीटिंग 06.11.2019 को सम्पन्न

AUAB की मीटिंग 06.11.2019 को सम्पन्न हुई। विभिन्न निर्णय लिए गए। 

डाऊनलोड कीजिए:

  1. auab circular (hindi).pdf

BSNL के रिवाइवल के लिए यह अंतिम अवसर है... कहा श्री रविशंकर प्रसाद, माननीय संचार मंत्री ने यूनियन्स और एसोसिएशन्स के लीडर्स से...

आज संचार भवन में श्री रविशंकर प्रसाद, माननीय संचार मंत्री और BSNL की यूनियन्स और एसोसिएशन्स के बीच मीटिंग आयोजित की गई। माननीय मंत्री महोदय के अलावा श्री अंशु प्रसाद, सेक्रेटरी टेलीकॉम, श्री नवनीत गुप्ता, जॉइंट सेक्रेटरी (Admn), श्री अरविंद वडनेरकर, डायरेक्टर (एच आर), BSNL भी उपस्थित थे। मीटिंग में कॉम पी अभिमन्यु, जीएस और कॉम स्वपन चक्रबोर्ती, डिप्टी जीएस ने BSNLEU का प्रतिनिधित्व किया। AUAB की ओरसे माननीय मंत्री महोदय को पुष्पगुच्छ (bouquet) दिया गया। अपने उद्बोधन में, माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि कैबिनेट द्वारा अनुमोदित BSNL रिवाइवल पैकेज, PSU के पुनरुद्धार हेतु अंतिम अवसर है और सभी को BSNL का जल्द से जल्द रिवाइवल सुनिश्चित करना चाहिए। मंत्रीजी ने पुनः दोहराया कि उन्होंने काफी सोच समझ कर स्पष्ट रूप से कहा है कि BSNL बंद नही होगा, विनिवेश नही होगा और किसी भी थर्ड पार्टी को सौंपा नही जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि BSNL के पास अथाह संपदा है जिसका मुद्रीकरण किया जा सकता है।  माननीय मंत्री महोदय ने आगे यह भी कहा कि विभिन्न विभागों को BSNL की सेवाओं का उपयोग करने हेतु अनुरोध किया जाएगा। VRS के संबंध में उन्होंने बार बार यही कहा कि इसे सफल बनाना चाहिए। कॉम पी अभिमन्यु, जीएस, BSNLEU और कन्वेनर AUAB ने माननीय मंत्रीजी को उनके द्वारा  BSNL के रिवाइवल पैकेज को कैबिनेट से अनुमोदित कराने हेतु किए गए भरसक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यह संज्ञान में लाया कि BSNL की सुदृढ़ता के लिए पूर्व में BSNL की यूनियन्स और एसोसिएशन्स द्वारा "कस्टमर डिलाइट ईयर", "सर्विस विथ ए स्माइल", और "बीएसएनएल एट योर डोर स्टेप" जैसे कई कार्यक्रम शुरू किए गए थे। उन्होंने आश्वस्त किया कि BSNL के पुनरुत्थान हेतु अब भी ऐसे ही कदम उठाए जाएंगे। कॉम पी अभिमन्यु ने यह भी संज्ञान में लाया कि माननीय मंत्री महोदय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि VRS पूर्ण रूपेण स्वैच्छिक होगा। जबकि, कर्मचारियों में यह कह कर भय निर्मित करने की कोशिश की जा रही है कि VRS के क्रियान्वयन पश्चात रिटायरमेंट की आयु सीमा घटा कर 58 वर्ष कर दी जाएगी, उन्होंने शिकायत दर्ज की। कॉम चंदेश्वर सिंह, GS, NFTE और चेयरमैन, कॉम सेबेस्टियन,GS, SNEA, कॉम एस सिवकुमार,GS, AIBSNLEA और कॉम सुरेश कुमार,GS, BSNL MS ने भी BSNL के रिवाइवल के संबंध में विभिन्न मुद्दों को उठाया।

VRS पूर्ण रूपेण स्वैच्छिक है- हम मैनेजमेंट को कर्मचारियों को VRS लेने हेतु दबाव नही बनाने देंगे...

BSNL और MTNL में VRS का क्रियान्वयन कैबिनेट द्वारा 23.10.2019 को अनुमोदित रिवाइवल पैकेज का एक पहलू है। श्री रवि शंकर प्रसाद, माननीय संचार मंत्री ने उसी दिन मीडिया को संबोधित करते हुए सूचित किया था कि BSNL और MTNL में VRS का क्रियान्वयन पूर्ण रूपेण स्वैच्छिक रहेगा, जिसका आशय है कि किसी को भी VRS के लिए बाध्य नही किया जाएगा। किन्तु, BSNL मैनेजमेंट द्वारा कर्मचारियों में भय का वातावरण निर्मित कर उन्हें VRS पर जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। श्री पी के पुरवार, CMD BSNL द्वारा 25.10.2019 को कॉर्पोरेट ऑफिस में दिए गए उद्बोधन का उद्देश्य भी कर्मचारियों को आतंकित करना ही है। श्री पी के पुरवार ने वह गैर जिम्मेदाराना उद्बोधन, BSNL के एग्जीक्यूटिव्ज व नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के समर्पण और कार्य संस्कृति को जाने बगैर दिया, जिन्होंने BSNL द्वारा प्रदत्त सेवाओं को उन्नत बनाने के लिए " कस्टमर डिलाइट मूवमेंट", "सर्विस विथ स्माइल" और  "BSNL एट योर डोर स्टेप" जैसे कार्यक्रमों के साथ साथ राजस्व वसूली और उपभोक्ता संतुष्टि के कार्य किए। इसी वजह से श्री पी के पुरवार के उद्बोधन की सर्वत्र भर्त्सना हुई। इसके अलावा हम यह भी बताना चाहेंगे कि 23.10.2019 को कैबिनेट द्वारा अनुमोदित रिवाइवल पैकेज, जो कि प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो द्वारा प्रकाशित किया गया था, में कहीं भी रिटायरमेंट की आयु सीमा 60 से घटा कर 58 किए जाने का उल्लेख नही है। फिर भी, BSNL में 58 वर्ष का क्रियान्वयन करने की अफवाह फैला कर कर्मचारियों में आतंक का माहौल निर्मित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हम पूर्व में यह स्पष्ट कर चुके हैं कि BSNL के गठन के समय कैबिनेट द्वारा स्पष्टता के साथ यह कमिटमेंट किया गया था कि BSNL कर्मियों के लिए रिटायरमेंट की उम्र सीमा हेतु सरकार के नियम लागू होंगे। अतः कर्मचारियों को भयभीत होने की आवश्यकता नही है। हम भी मैनेजमेंट को कर्मचारियों को आतंकित कर VRS लेने के लिए बाध्य करने की इजाजत नही देंगे।

कॉर्पोरेट ऑफिस में 25-10-2019 को दिया गया CMD BSNL का उद्बोधन मनमानी पूर्ण, अस्वीकार्य और निंदनीय है

री पी के पुरवार, CMD BSNL द्वारा कल कॉर्पोरेट ऑफिस के कर्मचारियों के बीच दिए गए उद्बोधन की व्यापक तौर पर आलोचना हो रही है। CHQ को CMD के उद्बोधन, जो कि पूर्ण रूप से नकारात्मकता लिए हुए था, पर रोष प्रकट करते हुए कई कॉमरेड्स के कॉल्स और मैसेजेस प्राप्त हो रहे हैं।

CMD BSNL ने अपने उद्बोधन में कहा कि...

a) आज BSNL कर्मियों का जिस तरह का आचरण और व्यवहार है, वह नही चलेगा।

b) 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी कर्मचारी VRS लें और जाएं। 

c) कोई भी कर्मचारी, जितना कार्य आज कर रहा है, उसका दो गुना योगदान नही दे सकता है, तो वह BSNL में रहने योग्य नही है, वह BSNL को अलविदा (Good Bye) कहे। 

CMD BSNL का उपरोक्त कथन मनमानी पूर्ण, अस्वीकार्य और निंदनीय है। उन्होंने BSNL के उन कर्मचारियों को अपमानित किया है, जिन्होंने अपने समर्पण और कठोर परिश्रम से BSNL की जीवंतता सुनिश्चित की है। माननीय संचार मंत्री ने भी कहा है कि VRS पूर्ण रूप से स्वैच्छिक होगी और किसी पर भी VRS लेने हेतु दबाव नही बनाया जाएगा। फिर भी, इसका उल्लंघन करते हुए CMD BSNL ने कहा कि 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी कर्मचारी VRS लें और जाएं। इस तरह के मनमानीपूर्ण रवैये को नजरअंदाज नही किया जा सकता है। BSNLEU द्वारा सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि इस प्रकरण में यथोचित कार्यवाही करने हेतु, वह AUAB के अन्य घटकों के संपर्क में है।

4G स्पेक्ट्रम और BSNL के रिवाइवल हेतु वित्तीय सहयोग, यूनियन्स व एसोसिएशन्स द्वारा संयुक्त संघर्ष के माध्यम से कड़े संघर्षों पश्चात प्राप्त उपलब्धि हैं

सरकार ने BSNL के रिवाइवल हेतु 4G स्पेक्ट्रम और वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।  हमे यह समझना चाहिए कि यह BSNL को अप्रत्याशित रूप से प्राप्त हुआ लाभ नहीं है, वरन, यह यूनियन्स व एसोसिएशन्स द्वारा  संयुक्त संघर्ष के माध्यम से कड़े संघर्षों पश्चात हासिल की गई उपलब्धियां है। BSNL के रिवाइवल हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग को ले कर यूनियन्स व एसोसिएशन्स द्वारा पूर्व में शुरुआत में फोरम के बैनर के तहत और वर्तमान में AUAB के बैनर तले, विगत 4 वर्षों में शानदार हड़ताल व कई अन्य अभियान चलाए गए हैं। इन सभी संघर्षों में, तनख्वाह कटने और BSNL मैनेजमेंट की व सरकार की विभिन्न धमकियों की परवाह किए बिना, BSNL के  कर्मचारियों और अधिकारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। हम यह नही भूल सकते हैं कि इसी वर्ष 18 से 20 फरवरी को हुई BSNL कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल को विफल करने के लिए सरकार ने ESMA तक लागू कर दिया था। इस संघर्ष को कुचलने के लिए BSNL मैनेजमेंट ने अपनी ओर से AUAB के लीडर्स को चार्जशीट्स दी गई और FR 17A जैसी कार्यवाही भी की गई थी। कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन में शामिल होने पर भी मैनेजमेंट द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की धमकियां दी गई। इसके बावजूद, इन सभी प्रताड़नात्मक कार्यवाही से जुझते  हुए, BSNL के कर्मचारियों-अधिकारियों ने चट्टानी दृढ़ता के साथ सभी संयुक्त संघर्षों और अभियानों में शिरकत की। नुक्कड़ सभाएं, रैलीज , मानव श्रृंखला जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से यूनियन्स व एसोसिएशन्स ने आम नागरिकों के बीच पहुंच कर अभियान चलाया, जिससे BSNL के रिवाइवल के लिए आम जनता की भी सहानुभूति प्राप्त हुई। BSNL के रिवाइवल हेतु हमने जो कुछ भी हासिल किया है, वह निःसंदेह BSNL के कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा अनवरत रूप से किए गए संयुक्त संघर्षों का पुरस्कार है।

कैबिनेट द्वारा अनुमोदित रिवाइवल पैकेज का BSNL मैनेजमेंट ने यूनियन्स और एसोसिएशन्स को प्रेजेंटेशन दिया

कल BSNL मैनेजमेंट द्वारा सभी यूनियन्स और एसोसिएशन्स को  कैबिनेट द्वारा अनुमोदित रिवाइवल पैकेज का प्रेजेंटेशन दिया गया। CMD BSNL व BSNL बोर्ड के अन्य डायरेक्टर्स मौजूद थे।

प्रेजेंटेशन CMD BSNL व डायरेक्टर (HR) द्वारा दिया गया। जैसा कि प्रेजेंटेशन में बताया गया, रिवाइवल पैकेज में BSNL को 4G स्पेक्ट्रम का आवंटन, VRS का कार्यान्वयन, BSNL और MTNL द्वारा रु 15,000 के बॉन्ड जारी करना, जिसे सरकार द्वारा सार्वभौम गारंटी प्राप्त होगी, लगभग रु 20,000 करोड़ की BSNL की भूमि का मुद्रीकरण जिसकी प्राप्तियों का उपयोग ऋण भुगतान के लिए होगा और BSNL व MTNL का विलय जिसके तहत MTNL, BSNL की अनुषंगी होगी, शामिल है। VRS के संबंध में बताया गया कि 50 वर्ष से अधिक आयु के BSNL में समाहित (absorbed) सभी कर्मचारी इसका लाभ ले सकेंगे। एक्सग्रेशिया+पेंशन की राशि शेष नौकरी की समयावधि के 125% वेतन से अधिक नही होगी। यह एक्सग्रेशिया राशि सरकार द्वारा 2 किश्तों में दी जाएगी। प्रथम किश्त इस वित्तीय वर्ष यानी 2019-20 में दी जाएगी और अगली किश्त का भुगतान आगामी वित्तीय वर्ष यानी 2020-21 में होगा। ग्रेच्यूईटी और पेंशन कम्युटेशन की राशि का भुगतान वास्तविक सेवानिवृत्ति दिनांक को होगा, यानी 60 वर्ष पूर्ण करने पर। DoT से आदेश प्राप्त होने पर VRS कार्यान्वन्यन हेतु समयावधि निश्चित की जाएगी।